National Girlfriend Day पर इस तरह अपनी पार्टनर का जीतें दिल, रोमांटिक शायरियां भेजकर कहें दिल की बात

बता दें कि यह दिन अच्छी दोस्त, अच्छी पार्टनर, लाइफ पार्टनर, ऑफिसमेट को समर्पित होता है, जो लड़कों के जीवन में बहुत खास होती हैं या फिर हर मुश्किल घड़ी में उनका साथ देती हैं।
National Girlfriend Day पर इस तरह अपनी पार्टनर का जीतें दिल, रोमांटिक शायरियां भेजकर कहें दिल की बात

Relationship Tips, National Girlfriend Day : किसी भी रिश्ते में प्यार और भरोसा होना बेहद आवश्यक है। इसके अलावा, रिश्ते में बहुत सारी चीज ऐसी होती है जोकि बेहद जरूरी होती है, जिनके बारे में हर किसी को नहीं पता होता लेकिन इसके बारे में जानना इंसान के लिए आति आवश्यक होता है। अगर रिलेशनशिप में भरोसे की डोर डगमगा गई, तो उस रिश्ते को टूटने से कोई नहीं बचा सकता। अब यह दोनों पार्टनर्स के ऊपर डिपेंड करता है कि वह अपने रिश्ते को किस तरह डिफेंड करते हैं। अगर वह अपने रिश्ते को बेहद अच्छे तरीके से चलने में सक्षम है, तो वह जिंदगी के सफर हंसते-खेलते हुए बिता सकते हैं। वहीं, आज राष्ट्रीय गर्लफ्रेंड दिवस मनाया जा रहा है। आइए जानते हैं विस्तार से यहां…

नेशनल गर्लफ्रेंड डे (National Girlfriend Day) हर साल 1 अगस्त को मनाया जाता है। बता दें कि यह दिन अच्छी दोस्त, अच्छी पार्टनर, लाइफ पार्टनर, ऑफिसमेट को समर्पित होता है, जो लड़कों के जीवन में बहुत खास होती हैं या फिर हर मुश्किल घड़ी में उनका साथ देती हैं। इस दिन को इसलिए भी सेलिब्रेट किया जाता है ताकि लड़के अपने गर्लफ्रेंड का आभार व्यक्त कर सके। इससे आप दोनों की बॉन्डिंग मजबूत होगी। साथ ही दोनों का एक-दूसरे के प्रति सम्मान बढ़ेगा। इस दिन को अपनी दोस्त के लिए और ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं और रोमांटिक शायरी भेजकर अपनी पार्टनर को और खास महसूस करवा सकते हैं।

अपनाएं ये टिप्स

  • अपनी गर्लफ्रेंड के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। आप उनके साथ मूवी देखने, डिनर डेट या किसी खूबसूरत जगह की सैर करने जा सकते हैं। इससे उन्हें स्पेशल फील होगा और रिश्ते में मजबूती आएगी।
  • उन्हें कोई खास तोहफा दें जो उनकी पसंद का हो। आप पर्सनलाइज्ड ज्वेलरी, इंसुलेटेड काॅफी मग, पर्स, महक वाली कैंडल्स, मेकअप प्रोडक्ट, परफ्यूम, फैशनेबल कपड़ें, वॉच या फिर चॉकलेट दे सकते हैं।
  • उनके लिए एक खास मैसेज लिखें, जिसमें आप अपने दिल की बात कह सकें। साथ ही उन्हें यह महसूस करा सकें कि वो आपके लिए कितनी स्पेशल हैं।
  • इसके अलावा, आज के दिन आप उनके लिए एक सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। आप पिकनिक, सरप्राइज पार्टी या कोई रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं।

भेजें रोमांटिक शायरी

  1. तेरी एक मुस्कान से मेरा पूरा दिन रोशन हो जाता है,
    तेरी एक हंसी से मेरा दिल गुनगुना उठता है।
    ए हसीन! तू मेरी ज़िंदगी का सबसे खूबसूरत हिस्सा है,
    तेरे बिना दिल हर पल तड़प जाता है।
  2. तेरे बिना अधूरी है जिंदगी मेरी,
    तू ही है मेरे सपनों की परी।
    हर लम्हा बस तुझे सोचता हूं मैं,
    तेरी मोहब्बत में खुद को खो देता हूं मैं।
  3. मेरे दिल की रानी है तू,
    तेरे बिना सूना लगता है ये जहां,
    तू ही है मेरी खुशियों की निशानी।
  4. तू जो पास होती है, तो हर पल खास होता है,
    तेरे बिना ये दिल उदास होता है।
    तेरे साथ जीने का हर सपना है,
    तेरे बिना ये जीवन वीरान होता है।
  5. तेरे प्यार का एहसास है सबसे प्यारा,
    तेरे बिना दिल नहीं लगता हमारा।
    हर दिन चाहता हूं तेरे साथ बिताना।।
  6. तू ही मेरी मोहब्बत, तू ही मेरा प्यार है,
    तेरे बिना ये दिल बेकरार है।
    हर लम्हा तुझे सोचते हुए गुजरता है,
    तेरे बिना ये जीवन अधूरा है।
  7. नज़रें तलाशती हैं जिसको,
    वो प्यारा सा ख्वाब हो तुम,
    मिलती है दुनिया सारी,
    ना मिलकर भी लाजवाब हो तुम।
  8. तेरे प्यार का ये जादू है,
    जो मुझे तुझसे बांधे रखता है।
    तू हो तो हर लम्हा खास लगता है,
    तेरे बिना ये दिल उदास रहता है।
  9. काश तुम पूछो मुझे क्या चाहिए,
    मैं पकड़ूं हाथ आपका और कहूं
    तेरा साथ चाहिए।
  10. तुझसे मिलकर ही,
    मेरी दुनिया पूरी होती है।
    तेरे बिना ये जिंदगी,
    सिर्फ एक अधूरी कहानी होती है।
  11. हर ख्वाब में तुम हो,
    हर बात में तुम हो।
    तुमसे ही हर खुशी है,
    और मेरी दुनिया तुम हो।
  12. तेरी हर अदा का मैं दीवाना हूँ,
    तेरे बिना हर लम्हा वीराना हूँ।
    तू हो तो हर ख्वाब पूरा लगता है,
    तेरे बिना मैं अधूरा हूँ।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews