रूखे और पतले हो रहे हैं बाल, इस बायोटिन पाउडर का करें इस्तेमाल, आसानी से घर में ही करें तैयार, हेयर फॉल से भी मिलेगी राहत

hair care

Biotin Powder For Hair : बाल झड़ने की परेशानी किसी भी मौसम और किसी भी उम्र में हो सकती है। पहले ये परेशानी सिर्फ किसी खास मौसम या किसी एक एज में हुआ करती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। ये परेशानी अब आम बनती जा रही है। खास करके  ज्यादा स्ट्रेस होने की वजह से खाना पान में पोषक तत्वों की कमी रहने की वजह से बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं।विटामिन, प्रोटीन जैसे न्यूट्रिशन्स की कमी होने की वजह से भी हेयर फॉल ज्यादा होता है। इन कमियों में एक कमी बायोटिन की भी होती है।

बायोटिन एक तरह का विटामिन बी है जो पानी में आसानी से घुल जाता है। इस विटामिन बी की कमी होने से बाल झड़ने लगते हैं या फिर नाखूनों पर असर पड़ता है।आपके भी बाल झड़ रहे हों तो आप घर पर ही बायोटिन तैयार कर सकते हैं, कैसे ये भी जान लीजिए।

इन चीजों से बनाए बायोटिन से भरपूर पाउडर

  • बादाम
  • मूंगफली
  • सूरजमुखी के बीज
  • अखरोट
  • जौ
  • ओट्स
  • मूंग दाल
  • चना दाल
  • अलसी के बीज

ऐसे बनाएं बायोटिन पाउडर

बायोटिन पाउडर बनाने के लिए बादाम, मूंगफली, सूरजमुखी के बीच और अखरोट को अच्छे से पीस लें। मूंग दाल औऱ चना दाल को भी पीसना है, लेकिन पहले दोनों दालों को पीसें और सूखा लें। इसके बाद उन्हें अच्छे से रोस्ट करें और पीस लें। इस पाउडर में आप चाहें तो अलसी के रोस्टेड बीज और चिया के बीज भी पीस लें और इस पाउडर में मिला दें।  इस मिश्रण को आप एयरटाइट बोतल में बंद करके रखें और फिर इसे इस्तेमाल करते रहे।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है, इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता है। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews