क्या आप भी ठंड में मोजे पहनकर सोते है? तो हो जाइए सावधान…करना पड़ सकता है इन परेशानियों का सामना

क्या आप भी ठंड में मोजे पहनकर सोते है? तो हो जाइए सावधान…करना पड़ सकता है इन परेशानियों का सामना

Side Effects Of Wearing Socks While Sleeping : सर्दी का मौसम चल रहा है, ऐसे में लोग सर्दी से बचने के लिए दिन के साथ साथ रात को भी मोजे पहनकर सो जाते हैं। अगर आप भी ये काम करते हैं तो सावधान हो जाईए, क्योंकि ऐसा करना आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित सकता है, इसका असर सीधा आपके सेहत पर पड़ेगा।यह आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए अगर आप भी सोते समय मोजे का उपयोग करते हैं तो इस आदत को तुरंत बदले नहीं तो ये आपके सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकता है…आइए बताते हैं कि आखिर कैसे?

मोजे पहनकर सोने से नुकसान

सोते समय जुराब के उपयोग करने से ब्लड सर्कुलेशन पर सीधा असर पड़ता है जो सेहत के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है। इस समस्या से बचने के लिए आपको मोजे उतार कर या ढीले मोजे पहन कर सोना चाहिए।

पैरों में इंफेक्शन का डर

मोजे पहन कर सोने की वजह से पैरों में इंफेक्शन की समस्या हो सकती है। दरअसल, दिनभर मोजे पहनने से उनमें गंदगी और बैक्टीरिया का निर्माण हो जाता है। अगर इसे सोते समय नहीं उतारते हैं तो वो पैरों में चिपककर फंगल इंफेक्शन हो सकते हैं।

नींद की परेशानी

टाइट मोजे पहनने से नींद में खलल आ सकती है। इसलिए अगर आप ठंड से बचने के लिए मोजे का उपयोग सोते समय करते हैं तो ढीले जुराब का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा ढीले मोजे ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर रखते हैं जबकि टाइट मोजे इसको बाधित कर देते हैं। टाइट मोजे नींद में खलल डालने के अलावा पैरों में खुजली भी देते हैं।

दिल को कर सकता है इफेक्ट

टाइट मोजे रात को पहनकर, सोने से पैरों की नसों को प्रभावित करता है। साथ ही ये हार्ट तक खून पंप होने में दिक्कत ला सकता है। जिससे दिल की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews