World Laughter Day 2025: हंसी भी है हेल्थ टॉनिक! जानिए कैसे सिर्फ 60 मिनट में करें फैट बर्न

World Laughter Day 2025: हर साल मई के पहले रविवार को मनाया जाने वाला वर्ल्ड लाफ्टर डे सिर्फ एक मजेदार दिन नहीं, बल्कि हंसी के अनगिनत फायदों को याद करने का मौका है। जानिए कैसे सिर्फ 10-15 मिनट की हंसी आपके शरीर और मन को स्वस्थ बना सकती है।
World Laughter Day

हर साल मई के पहले रविवार को वर्ल्ड लाफ़्टर डे यानी विश्व हास्य दिवस मनाया जाता है। इस बार यह दिन 4 मई 2025 को पड़ रहा है। इस ख़ास मौक़े पर दुनिया भर में हँसी के महत्व को लेकर जागरूकता फैलायी जा रही है। आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में जहाँ तनाव, चिंता और डिप्रेशन नाम हो चुके हैं वही हँसी एक ऐसा नैचरल टॉनिक है, जो बिना किसी ख़र्च के शरीर और दिमाग़ दोनों को राहत देती है।

यही वजह है कि वर्ल्ड लाफ़्टर डे (World Laughter Day) का मक़सद हैं लोगों को हसने के लिए प्रोत्साहित करना ताकि वे मानसिक रूप से मज़बूत और शारीरिक रूप से स्वस्थ हो सके। वर्ल्ड लाफ़्टर डे की शुरुआत साल 1998 में भारत के डॉक्टर मदन कटारिया ने की थी, जिन्होंने लॉफ्टर योगा मूवमेंट की शुरुआत की। उनका मानना था कि हँसी केवल एक भावना नहीं, बल्कि एक्सरसाइज है जो शरीर में हैप्पी हारमोन बढ़ाती है।

10-15 मिनट की हंसी से जलाएं 40 कैलोरी

वेंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन के अनुसार, 10 से 15 मिनट की हंसी से लगभग 40 कैलोरी बर्न हो सकती हैं। इसका मतलब है कि हंसी न केवल मन को हल्का करती है, बल्कि शरीर के लिए भी फायदेमंद है। नियमित हंसी से पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और मेटाबोलिज्म भी बेहतर होता है।

हंसी के स्वास्थ्य लाभ

  • हंसी से शरीर में एंटीबॉडीज की संख्या बढ़ती है, जिससे बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।
  • हंसी से रक्त प्रवाह बेहतर होता है और हृदय रोगों का खतरा कम होता है।
  • हंसी से एंडोर्फिन्स रिलीज होते हैं, जो प्राकृतिक दर्द निवारक के रूप में काम करते हैं।
  • हंसी से डोपामिन और सेरोटोनिन जैसे न्यूरोट्रांसमीटर रिलीज होते हैं, जो मूड को बेहतर बनाते हैं।
  • साझा हंसी से लोगों के बीच विश्वास और समझ बढ़ती है।
  • कार्यस्थल पर हंसी से टीम के सदस्य एक-दूसरे के करीब आते हैं, जिससे सहयोग बढ़ता है।
  • हंसी से वातावरण में सकारात्मकता आती है, जो सभी के लिए फायदेमंद होती है।

वर्ल्ड लाफ्टर डे 2025 कैसे मनाएं यह खास दिन

  • अपने शहर में आयोजित लाफ्टर योगा सेशन्स में शामिल हों।
  • मजेदार फिल्में देखें या चुटकुले साझा करें।
  • मजेदार मीम्स और वीडियो शेयर करें।
  • टीम के साथ हंसी-मजाक करें, जिससे कार्यस्थल का तनाव कम हो।
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews