80% लोग नहीं जानते ध्यान करने का सही तरीका, ये लोग जरूर अपनाएं Meditation

Meditation: ध्यान करना एक ऐसी कला है, जो मन और आत्मा को शांति प्रदान करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 80% लोग ध्यान करने का सही तरीका नहीं जानते? अगर आप भी उन लोगों में से हैं, तो ये सही समय है इसे सीखने का।
World Meditation Day 2024

 Meditation: अगर आप किसी काम में फोकस नहीं कर पा रहे हैं, आपको बार-बार गुस्सा आ रहा है, या कोई चिंता आपको सताती रहती है तो उसका हल है मेडिटेशन।

मेडिटेशन एक ध्यान लगाने की प्रक्रिया होती है जिसे करने से मानसिक शांति मिलती है। मेडिटेशन करने से मानसिक शांति के अलावा तनाव, चिंता, ब्लड प्रेशर इन सब चीजों से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

Meditation के लिए सही जगह

मेडिटेशन करने के लिए सबसे पहले ऐसी जगह का चुनाव करना चाहिए, जो शांत हो और जहां पर भीड़भाड़ कम हो। यह जगह कुछ ऐसी होनी चाहिए जहां पर आप आराम से बैठ सकें और आपके आसपास किसी भी प्रकार का शोर या फिर डिस्टरबेंस ना हो।

Meditation के लिए सही पोजीशन

मेडिटेशन करने के दौरान शारीरिक मुद्रा का भी विशेष महत्व है, यानी बैठने के दौरान सही पोजीशन बनाए रखना बहुत जरूरी है। ध्यान लगाते समय आप पैरों को जोड़कर या कमलासन जैसी मुद्रा में बैठ सकते हैं। इस दौरान आपकी पीठ सीधी होनी चाहिए शरीर में किसी भी तरह का तनाव या ढीलापन नहीं होना चाहिए।

Meditation के दौरान सांसों पर ध्यान दें

मेडिटेशन की शुरुआत में गहरी और लंबी सांस लें। धीरे-धीरे लंबी सांसों को खींचे और फिर धीरे-धीरे बाहर छोड़ें। इस दौरान अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करें। आप महसूस करेंगे की हर सांस आपके शरीर को शांति और आराम दे रही है।

Meditation कितनी देर करें

अगर आप आज से ही मेडिटेशन करना शुरू कर रहे हैं तो शुरुआत में आप 5 मिनट तक मेडिटेशन कर सकते हैं, जब आप रोजाना मेडिटेशन करेंगे तो आप धीरे-धीरे अपने समय सीमा को बढ़ा सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि मेडिटेशन रोजाना करें।

Meditation करते समय पॉजिटिव रहें

अगर आपके मन में कोई नकारात्मक विचार आ रहे हैं तो सबसे पहले उसे दूर करें। मेडिटेशन करते समय मन में किसी भी प्रकार की नेगेटिविटी ना रखें सिर्फ और सिर्फ पॉजिटिव सोचें और पॉजिटिविटी रखें। नेगेटिविटी से ध्यान हटाने के लिए आप मेडिटेशन के दौरान किसी भी मंत्र को अपने मन में बोल सकते हैं।

इन लोगों को जरूर करना चाहिए मेडिटेशन

जिन लोगों को छोटे-छोटे कामों में तनाव महसूस होने लगता है, जिन्हें बात बात पर गुस्सा आता है, जो छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ने लगते हैं, इसके अलावा जिन लोगों को नींद ना आने की समस्या रहती है। ऐसे लोगों को रोजाना कम से कम 10 मिनिट मेडिटेशन जरूर करना चाहिए।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews