अब पता चला! घर की इस दिशा में पैसा रखने से होती है तिजोरी खाली, जानिए वजह

वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर आपने घर में पैसे या तिजोरी को गलत दिशा में रखा है, तो आपकी कमाई पर सीधा असर पड़ सकता है। पैसा आता तो है लेकिन टिकता नहीं? हो सकता है वजह यही हो, जानिए कौन सी है वो दिशा जिससे हर कोई कर रहा है परहेज।
Vastu

क्या आपने कभी सोचा है कि लाख कोशिशों के बावजूद भी पैसा हाथ में टिकता क्यों नहीं? सैलरी मिलते ही खर्चे ऐसे टूट पड़ते हैं कि महीने का अंत आते-आते तिजोरी खाली हो जाती है। ये कोई संयोग नहीं, बल्कि आपके घर की वास्तु दोष (Vastu) से जुड़ी एक गंभीर गलती हो सकती है, जिसका सीधा असर आपकी इनकम और सेविंग्स पर पड़ता है।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर की एक खास दिशा ऐसी होती है जहाँ पैसा रखने से न केवल आर्थिक तंगी आती है, बल्कि मानसिक अशांति और मेहनत का फल न मिलना भी शुरू हो जाता है। आइए जानें वो कौन सी दिशा है जिसे वास्तु में बेहद अशुभ माना गया है और इससे कैसे बचा जा सकता है।

वास्तु दोष और दक्षिण दिशा का कनेक्शन

वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण दिशा में पैसे, ज्वेलरी या तिजोरी रखने से बचना चाहिए। यह दिशा यमराज की मानी जाती है और इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है। अक्सर लोगों को लगता है कि तिजोरी कहीं भी रख दें, फर्क नहीं पड़ता, लेकिन वास्तु के मुताबिक गलत दिशा में रखा पैसा ना तो टिकता है और ना ही बढ़ता है। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि दक्षिण दिशा में धन रखने से आय रुक जाती है और खर्चे बढ़ जाते हैं। ऐसे में मेहनत का पैसा कब और कहां चला जाता है, पता ही नहीं चलता।

उत्तर दिशा है धन वृद्धि की दिशा

उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना गया है, जो कि धन के देवता हैं। वास्तु शास्त्र में साफ कहा गया है कि तिजोरी या कैशबॉक्स को उत्तर दिशा की ओर मुंह करके रखना चाहिए। इससे न सिर्फ घर में धन की बरकत बनी रहती है, बल्कि धीरे-धीरे इनकम के नए रास्ते भी खुलने लगते हैं। कई लोग उत्तर दिशा में शीशा लगाते हैं ताकि तिजोरी का प्रतिबिंब दिखाई दे, जो कि धनवृद्धि का संकेत माना जाता है। उत्तर दिशा में नियमित सफाई और हल्का उजाला भी पॉजिटिव एनर्जी को बनाए रखता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews