दांतों का पीलापन बना रहा है परेशानी? ब्रश करने से पहले और बाद में करें ये काम

पीले दांत न सिर्फ आपकी स्माइल को खराब करते हैं, बल्कि खूबसूरती पर भी असर डालते हैं। अगर दांतों का पीलापन हटाना चाहते हैं तो ब्रश करने से पहले और बाद में अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके। जानिए इन टिप्स से कैसे लौटेगी आपके दांतों की चमक।
Home Remedies

क्या आप भी मुस्कुराने से कतराते हैं क्योंकि दांत पीले दिखते हैं? चाहे सोशल मीडिया की फोटोज हों या रियल लाइफ में कॉन्फिडेंस की बात, पीले दांत आपकी पर्सनैलिटी पर सीधा असर डालते हैं। मार्केट के टूथपेस्ट और ट्रीटमेंट भी कभी-कभी काम नहीं आते।

लेकिन आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। कुछ घरेलू उपाय ऐसे हैं जो ब्रश करने से पहले और बाद में अपनाने से दांतों का पीलापन काफी हद तक दूर कर सकते हैं। सबसे खास बात ये है कि ये नुस्खे सस्ते हैं, और बिल्कुल केमिकल-फ्री।

कैसे करें दांतों की सही देखभाल?

ब्रश से पहले करें नींबू और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल

नींबू में नैचुरल ब्लीचिंग एजेंट होता है और बेकिंग सोडा दांतों की सतह से पीलेपन को हटाने में मदद करता है। एक चुटकी बेकिंग सोडा में कुछ बूंदें नींबू की मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे ब्रश करने से 5 मिनट पहले हल्के हाथों से दांतों पर लगाएं। हफ्ते में 2 बार ही करें, वरना इनेमल को नुकसान हो सकता है।

ब्रश के बाद नारियल तेल से करें ऑयल पुलिंग

ऑयल पुलिंग एक प्राचीन तरीका है, जिसमें ब्रश करने के बाद 5-10 मिनट तक मुंह में नारियल तेल घुमाया जाता है। ये न सिर्फ दांतों को सफेद करता है, बल्कि मुंह के बैक्टीरिया को भी मारता है और सांसों की बदबू से छुटकारा दिलाता है।

 रोज़ करें जीरे और नमक का गरारा

रोजाना एक गिलास गुनगुने पानी में थोड़ा सेंधा नमक और थोड़ा सा भुना जीरा डालकर कुल्ला करें। इससे दांतों में जमा पीलापन धीरे-धीरे हटने लगता है और मसूड़े भी मजबूत होते हैं। ये तरीका बेहद आसान है और दांतों की ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद भी।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews