फ्लाइट कैंसिलेशन पर आपको भी मिल सकता है मुनाफा, जानें ट्रेवल इंश्योरेंस के फायदे!

फ्लाइट कैंसिलेशन पर आपको भी मिल सकता है मुनाफा, जानें ट्रेवल इंश्योरेंस के फायदे!

Travel Insurance: फ्लाइट कैंसिलेशन और देरी के चलते परेशान होने के साथ साथ कई पैसों का नुकसान भी को यात्रियों उठाना पड़ता है। लेकिन आप इन समस्याओं से बच सकते है। दरअसल ट्रेवल इंश्योरेंस ऐसे कई फायदे यात्रियों को देती है जिसके बारे में कई लोग नहीं जानते। आज हम आपको बताते है ट्रेवल इंश्योरेंस के फायदे। बढ़ते हुए इंश्योरेंस क्लेम के मामले में, ट्रैवल इंश्योरेंस कंपनियां द्वारा प्रदान की जा रही सुरक्षा को बढ़ावा देते हुए डिजिटल जनरल इंश्योरेंस कंपनियां और अन्य बीमा कंपनियां फ्लाइट कैंसिलेशन और लेट होने की स्थिति में यात्रीगण को 50,000 रुपए तक का बीमा कवर प्रदान कर सकती हैं।

इसके तहत, यात्रीगण को देरी के कारण हुई परेशानियों के लिए 50,000 रुपए तक का हर्जाना मिल सकता हैं। वहीं जानकारों की मानें तो इंटरनेशनल रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को 5,000 डॉलर यानी तकरीबन 4 लाख रुपए तक का मुआवजा मिल सकता है।

ट्रैवल इंश्योरेंस प्लान्स में शामिल होने वाली चीजें:

ट्रैवल इंश्योरेंस प्लान्स में शामिल होने वाली चीजें में फ्लाइट डिले होना, बैगेज का डैमेज होना या खो जाना, कैंसिलेशन, मेडिकल इमरजेंसी, एक्सीडेंट, ट्रैवल रूट से जुड़ी समस्याएं, और फ्लाइट ज्यादा डिले होने पर रहने-खाने का खर्च शामिल होता है। इन विशेषताओं के साथ, ट्रैवल इंश्योरेंस यात्रीगण को अनुभव से जुड़ी अच्छी यात्रा करने में मदद कर सकता है।

इस तथ्यपूर्ण खबर के माध्यम से हम यात्रीगण को सुझाव देते हैं कि वे अपनी यात्रा की सुरक्षा के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस लेकर चलें, ताकि उन्हें किसी भी आने वाली आपदा के समय में सुरक्षित महसूस हो सके।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews