आप जानते हैं क्या होती है घोस्टिंग या गैसलाइटिंग, जानिये इस नई शब्दावली के अर्थ

आप जानते हैं क्या होती है घोस्टिंग या गैसलाइटिंग, जानिये इस नई शब्दावली के अर्थ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। डिजिटलाइजेशन के दौर में इन दिनों हम कई सारे नए नए शब्दों से वाकिफ़ हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे टर्म इस्तेमाल होते रहते हैं जिनके बारे में हमें पता नहीं होता। फिर चाहे वो फेसबुक हो या इंस्टाग्राम, डिजिटल वेबसाइट हो या कोई एप..इन नए शब्दों की जानकारी के अभाव में हम अक्सर अर्थ से चूक जाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ शब्द और उनके अर्थ के बारे में बताने जा रहे हैं।

ये भय खत्म कर देंगे आपकी क्रिएटिविटी, आज ही इन 7 लक्षणों पर काबू पाइये

  • घोस्टिंग (Ghosting) – ये शब्द इन दिनों काफी प्रचलन में है। इसका मतलब होता है कि कोई आपको बिना बताए, बिना सूचना दिए अचानक गायब हो जाए। डेटिंग या रिलेशनशिप में इस शब्द का काफी उपयोग होता है।
  • गैसलाइटिंग (Gaslighting) – जब कोई आपके साथ मनोवैज्ञानिक रूप से खेल करें या छले तो उसे गैसलाइटिंग कहते हैं। ये भी रिलेशनशिप में इस्तेमाल होता है और इसमें कोई एक दूसरे को मानसिक रूप से परेशान करता है।
  • रेड फ्लैग/ग्रीन फ्लैग (Red flag/Green flag) – इसे रेड सिग्नल या ग्रीन सिग्नल की तरह मानिये। अगर रेड फ्लैग कह रहे हैं मतलब वो कोई चेतावनी है। इसी तरह ग्रीन फ्रलैग का अर्थ सब कुछ ठीक है, सही है होता है।
  • पॉकेट रिलेशनशिप (Pocket relationship) – अगर कोई आपके साथ रिलेशनशिप में है लेकिन वो केवल आपसे एकांत में ही मिलता है। पब्लिकली वो आपसे नहीं मिलता, आपके साथ दिखना नहीं चाहता या आपको इग्नोर करता है तो ये पॉकेट रिलेशनशिप है। इसे सीक्रेट रिलेशनशिप भी कह सकते हैं।
  • क्राउडसोर्सिंग (Crowdsourcing) – क्राउडसोर्सिंग वो प्रक्रिया है किसी एक कार्य, समस्या या परियोजना को हल करने के लिए लोगों, भीड़ के नेटवर्क की मदद ली जाती है। ये मदद पैसे देकर भी ली जा सकती है और बिना पैसे दिए भी। ये नेटवर्क आमतौर पर इंटरनेट या किसी वेबसाइट के माध्यम से जुड़ा होता है।
  • डायरेक्ट मैसेज (Direct message) – डायरेक्ट मैसेज या डीएम प्राइवेट मैसेज होता है, जो भेजने वाले और प्राप्त करने वाले के बीच ही रहता है।
  • क्षणिक सामग्री (Ephemeral Content) – ये वो मैसेज या कंटेंट है जो एक तय समय सीमा के बाद डिलीट हो जाते हैं।
  • लाइव स्ट्रीमिंग (Live streaming) – वास्तविक समय में सोशल मीडिया पर कुछ भी लाइव करने को लाइव स्ट्रीमिंग कहते हैं। फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम सहित अन्य प्लेटफॉर्म पर आजकल खूब लाइव स्ट्रीमिंग होती है।
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews