
Psychological facts : मनोविज्ञान वह विज्ञान या शास्त्र है जिसमें मानव मन की विभिन्न अवस्थाओं और क्रियाओं का तथा उनके प्रभावों का अध्ययन किया जाता है। ये हमें हमारे ही व्यवहार के बारे में कई ऐसे बातें बताता है, जिससे हम सामान्यतया अनभिज्ञ रहते हैं। कई अध्ययनों और शोध के बाद मानवीय स्वभाव और व्यवहार को लेकर कुछ ऐसे मनोवैज्ञानिक तथ्य सामने आए हैं, जो हमें आश्चर्यचकित कर देते हैं। आज हम आपके लिए ऐसी ही जानकारी लेकर आए हैं।
मनोवैज्ञानिक तथ्य
- अक्सर हम ये महसूस करते है कि किसी से मन की बात कह पाना मुश्किल होता है। ये सिर्फ हमारी उलझन नहीं है। रिसर्च के मुताबिक 90 फीसदी लोग जो बात आमने सामने नहीं कह पाते हैं, वो टेक्स्ट के जरिए कह देते हैं।
- आप जिस तरह के कपड़े पहनते हैं, वो आपके मूड पर बहुत प्रभाव डालते हैं। इसीलिए अच्छे कपड़े पहनना सिर्फ अच्छा दिखने के लिए नहीं, बल्कि अच्छे मूड के लिए भी महत्वपूर्ण है।
- एक रिसर्च के मुताबिक ऑनलाइन शॉपिंग करने और चॉकलेट खाने की लत किसी नशे से ज्यादा आपको अपनी गिरफ्त में लेती है।
- ये बात अजीब लग सकती है लेकिन एक शोध ये कहता है कि ऐसे लोग जो सीरियल किलर से प्रभावित होते हैं, वे अधिक बातूनी होते हैं।
- धूप का संबंध आपकी खुशी से भी हो। जो लोग अच्छी धूप लेते हैं वो ज्यादा खुश रहते हैं।
- जो लोग परवाह नहीं करने का दिखावा करते हैं, असल में वो ज्यादा परवाह करते हैं।
- अगर आप आंख बंद करके किसी चीज या बात को याद करेंगे तो वो ज्यादा आसानी से याद आ जाएगी।
- अगर कोई व्यक्ति छोटी छोटी बात पर गुस्सा कर रहा है या चिढ़ रहा है तो इसका मतलब है कि उसे ज्यादा प्यार और केयर की जरुरत है।
- जो लोग ज्यादा सोते हैं, उन्हें और ज्यादा नींद लेने की इच्छा होती है।
- जो लोग दूसरों की बहुत बुराई करते हैं उनके अंदर आत्मविश्वास की कमी होती है।
(डिस्क्लेमर : ये लेख विभिन्न स्त्रोतों से प्राप्त जानकारियों पर आधारित है। हम इसे लेकर किसी तरह का दावा या पुष्टि नहीं करते हैं।)
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →

