
लाइव अपडेट 4 December :
CTO और डिजिटल हेड

CTO और डिजिटल हेड
Follow updates here:
दो वर्ष पूर्व हीरानगर थाना क्षेत्र में हुए अनिल दीक्षित हत्याकांड के आरोपी रहे एक बदमाश ने हत्याकांड के चश्मीद गवाह को राजीनामे को लेकर धमकाने के मामले में गिरफ़्तार किया है। पूरी खबर पढ़ें
राजगढ़ में हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए तिरंगा झंडा उतारकर भगवा झंडा लगाया गया. भाजपा विधायक अमर सिंह यादव ने कहा कि हिंदू राष्ट्र बनाने की शुरुआत आज राजगढ़ से शुरू कर रहे हैं. यह भगवा ध्वज राजगढ़ भारत माता चौराहे पर लगाया गया. इस जगह पर पहले तिरंगा झंडा लगा हुआ था. अब भगवा झंडा लगाया गया है.
दो बड़े IPS अफसरों के तबादले की खबर आ गई. बता दें अजय कुमार शर्मा को EOW महानिदेशक पद से हटा दिया है. उन्हें अध्यक्ष पुलिस हाऊसिंग बना दिया है.
संसद में आपकी बात के दौरान कीर्ति चिदंबरम ने CIBIL स्कोर अपडेट करने वाली संस्थाओं से कई सवाल किए। उन्होंने कहा आम लोग बेहद परेशान हैं क्योंकि सिबिल स्कोर अपडेट होने में बहुत समय लगता है जिस वजह से बैंक में लोन लेते समय ग्राहकों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है
संसद में बोलीं हेमा मालिनी, मैं पावन नगरी मथुरा की प्रतिनिधि, बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार और मंदिरों पर हो रहे हमलों को लेकर कहा “इस अत्याचार से मैं और देश के करोड़ों कृष्णभक्त पीड़ित हैं”, चिन्मयदास दास की गिरफ्तारी पर भी जताई आपत्ति, कहा यह हिंसा और धर्म का अपमान किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा, हम चुप नहीं बैठेंगे। यह विदेश नीति से जुड़ा विषय नहीं भावनाओं से जुड़ा विषय है, बांग्लादेश सरकार से मुद्दे को गंभीरता से लेने की कही बात।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज विपक्षी सांसदों की ओर से प्रस्तुत किसी भी स्थगन नोटिस को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. उन्होंने विपक्षी सांसदों से लोकसभा के प्रवेश द्वार पर प्रदर्शन न करने का आग्रह किया.
Singrauli News: सिंगरौली में शिक्षा विभाग घोटाले के आरोप में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामदास साकेत को द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश वारींद्र तिवारी ने दोषी करार देते हुए सात साल की सजा सुनाई.
संबल योजना प्रदेश में असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लाखों श्रमिकों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। इसमें अनुग्रह सहायता योजना में दुघर्टना में मृत्यु होने पर 4 लाख रूपये एवं सामान्य मृत्यु पर 2 लाख रूपये प्रदान किये जाते हैं।
सहायिका भर्ती मामले में एफ आई आर दर्ज. पूंजीपारा सहायिका तारणि बघेल के खिलाफ हुआ मामला दर्ज. फर्जी अंक सूची के जरिए सहायिका में हो गई भर्ती. देवभोग पुलिस ने कूटरचना और धोखाधढ़ी का मामला किया दर्ज. चयन समिति और अंक सूची जारी करने वाले प्रधान पाठक भी जांच के दायरे में.
भोपाल में नवजात का मिला सिर, धड़ कुत्तों ने खाया. नवजात लड़का या लड़की पहचानना तक मुश्किल. शाहजहांनाबाद थाना इलाके की वाजपेयी नगर झुग्गी बस्ती का मामला.झाड़ियों में शव को कुत्ते नोच रहे थे. जांच में जुटी पुलिस.
राहुल गांधी ने पुलिस डीजीपी से भी बातचीत की है. राहुल गांधी ने कहा कि हमें संभल जाने दीजिए. हालांकि डीजीपी ने उन्हें जाने से मना कर दिया. उनका काफिला गाजीपुर बॉर्डर पर ही रुका हुआ है. बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है, तो वहीं, जाम लगने से भीड़ बढ़ गई है. लोग परेशान हैं.
भोपाल में आज होने वाली बिजली कटौती का असर राजधानी के रोहित नगर, बर्रई, बगली, पंजाबी बाग, ऐशबाग, जनता क्वार्टर समेत 25 इलाकों में दिखेगा.
बिजली गुल होने का समय
सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कमला पार्क रोड़, गिन्नोरी रोड़, चौबदारपुरा, हाथीखाना और कुछ पड़ोसी इलाकों में आज बिजली सप्लाई बंद रहेगी.
सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बर्रई, बगली, पॉम विष्ठा कॉलोनी, कस्तूरी विहार, मक्सी, रापड़िया, आकृति ईको सिटी और आस-पास के कुछ इलाकों में आज होने वाली बिजली कटौती का फर्क पड़ेगा.
सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पंजाबी बाग, गुरुनानक पुरा, बाग फरहत अफजा, ऐशबाग, जनता क्वार्टर और कुछ पड़ोसी इलाकों में आज बत्ती गुल रहेगी.
दोपहर 1 बजे से दोपहर 3 बजे तक रोहित नगर, जय भवानी फेज-2 और कुछ इलाकों में आज बिजली कटौती रहेगी.
ग्वालियर में एक आयुर्वेदिक डॉक्टर के साथ डिजिटल अरेस्ट का मामला देखने में आया है. जिसमें डॉक्टर को 29 घंटे 17 मिनट तक डिजिटल अरेस्ट रखा गया और उसके साथ 21 लाख रुपए की ठगी करी गई. ग्वालियर में लगातार डिजिटल ठगी तेजी से बढ़ रही है और ऐसे कई मामले सुनने में आ रहे हैं .
देवेंद्र फडणवीस एक बयान इस वक्त काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. यह बयान उनका महाराष्ट्र विधानसभा में दिया गया पुराना बयान है. तब उन्होंने सत्ता से जाने के बाद कहा था ‘मेरा पानी उतरता देख, मेरे किनारे पर घर मत बसा लेना. मैं समंदर हूं, लौटकर वापस आऊंगा।’
महाराष्ट्र सीएम लाइव: इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे राज्य में सत्ता के बंटवारे के लिए गहन विचार-विमर्श के बाद आने वाली महायुति सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में काम करने के लिए सहमत हो गए हैं. अबतक इस तरह की खबरें सामने आ रही थी कि एकनाथ शिंदे देवेंद्र फडणवीस के डिप्टी के रूप में काम करने के लिए इच्छुक नहीं है. देवेंद्र फडणवीस का महाराष्ट्र का अगला सीएम बनना तय है.
देवेंद्र फडणवीस ही महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे. सूत्रों के हवाले से खबर है कि बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग गई है. कहा जा रहा है कि वह पांच दिसंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे. फिलहाल बीजेपी के विधायक दल की बैठक जारी है.
इंदौर में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की आक्रोश रैली. बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही घटनाओं के विरोध में है रेली. कई व्यापारी अपनी दुकानें बंद रखकर विरोध दर्ज भी कराएंगे. संघ ने सभी व्यापारी एसोसिएशन से आधे दिन का बंद रखने का आग्रह किया था. इंदौर में रैली में 4 लाख लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है. शहर के सभी बाजार ने आधे दिन बंद रखने का समर्थन किया है.
सुबह 7 बजे से लाखों लोग इंदौर के कोने-कोने से निकलकर कलेक्टर कार्यालय पर इकट्ठा हुए यह इंदौर का अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन माना जा रहा है।

आज भोपाल में बांग्लादेश सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा

