
मध्य प्रदेश से जुड़ी ताजा खबरें और प्रमुख अपडेट्स, लाइव ब्लॉग में पढ़ें। राजनीति, समाज, शिक्षा, रोजगार और अन्य विषयों पर सटीक और विस्तृत जानकारी। अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
लाइव अपडेट 6 December :
CTO और डिजिटल हेड

मध्य प्रदेश से जुड़ी ताजा खबरें और प्रमुख अपडेट्स, लाइव ब्लॉग में पढ़ें। राजनीति, समाज, शिक्षा, रोजगार और अन्य विषयों पर सटीक और विस्तृत जानकारी। अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
CTO और डिजिटल हेड
Follow updates here:
भारतीय टीम नीतीश कुमार रेड्डी के आउट होने साथ ही ऑलआउट हो गई है. भारत ने अपनी पहली पारी में 180 रन बनाए. नीतीश रेड्डी ने भारत के लिए सबसे अधिक 42 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने सबसे अधिक विकेट झटके.
हरियाणा के अंबाला से पहले शंभू ब़ॉर्डर पर किसानों ने कुछ लेयर की बैरिकैडिंग को तोड़ दिया गया है. किसानों ने हाईवे पर लगाई गई बैरिकैडिंग को किसानों उखाड़ दिया है. वहीं, पुलिस की तरफ से आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं. 101 किसानों का जत्था अंबाला की तरफ बढ़ रहा था, लेकिन वह आगे नहीं जा पाया है.
उज्जैन में अक्टूबर माह में हुई चोरी की वारदात में शामिल बदमाश को इंदौर से प्रोटेक्शन वारंट पर चिमनगंज थाने लाया गया है। यह बदमाश चैन स्नेचिंग की वारदात में इंदौर के परदेशीपुरा थाना पुलिस की गिरफ्त में आया था। पूछताछ के दौरान उससे वाहन चोरी का सुराग भी मिला है।
उज्जैन के नयापुरा में रहने वाले प्रतीक ने पुलिस से शिकायत की थी कि उसके साथ ठगी की गई है। इसके लिए ठगों ने प्रतीक को मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर होना बताया और मोबाइल सस्ते में बेचने की बात की। जब डील हो गई तो दो लाख रुपए की मांग की गई। इसके लिए क्यूआर कोड भेजा गया। इस कोड पर प्रतीक ने भुगतान भी कर दिया।
डिंडोरी में बजाग सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित महिला नसबंदी शिविर में महिलाओं ने जमकर हंगामा किया. यहां दूर दराज के गावों से नसबंदी कराने आई दर्जनों महिलाओं को बिना आपरेशन कराए ही बैरंग घर लौटा दिया गया. जिससे महिलाएं नाराज हो गई.
महिलाओं ने अस्पताल प्रबंधन और बीएमओ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अव्यवस्था को लेकर आक्रोश जताया है .
इंदौर के हार्डवेयर व्यापारी की कार से उज्जैन के उन्हेल में 9 लाख रुपये का बैग उड़ाने वाले बदमाश की तलाश अभी जारी है। इसी बीच शहर में इस तरह की एक और वारदात हो गई। इस बार बदमाशों ने पुलिस कंट्रोल रूम और माधवनगर थाने से कुछ दूरी पर एक कार चालक को झांसा देकर चार्टर्ड अकाउंटेंट का 9 लाख रुपये से भरा बैग पार कर दिया।
विकेटकीपर ऋषभ पंत भी टीम को मझधार में छोड़कर पवेलियन लौट चुके हैं. पंत 35 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें कमिंस ने लाबुशाने के हाथों कैच कराया.
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की काकी अन्नपूर्णा शंकरलाल यादव का शुक्रवार को निधन हो गया। इंदौर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी अंतिम यात्रा दोपहर 3 बजे निज निवास गीता कॉलोनी अब्दालपुरा उज्जैन से शुरू होकर चक्रतीर्थ पहुंचेगी, जहां अन्नपूर्णा यादव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। काकी के निधन की खबर मिलते ही सीएम मोहन यादव उज्जैन पहुंच गए हैं।
भारत ने रोहित शर्मा का विकेट गंवा दिया है. रोहित को 3 रन के निजी स्कोर पर बोलैंंड ने एलबीडब्ल्यू आउट किया. भारत की आधी टीम 90 के स्कोर पर पवेलियन लौट चुकी है.
कप्तान रोहित शर्मा और ऋषभ पंत की जोड़ी पर भारत का दारोमदार टिका है. भारत ने 84 के स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा दिए हैं. टीम इंडिया इस समय मुश्किल में है. भारत ने गिल और कोहली के विकेट जल्दी जल्दी गंवा दिए.
12 बजे के बाद लोकसभा में दोबारा कार्यवाही शुरू हुई. लेकिन विपक्ष के हंगामे के बीच यह लंबे समय तक चल नहीं पाई. लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है.
सीधी जिले के सिहावल जनपद पंचायत क्षेत्र स्थित ग्राम बिठौली में एक घर में रात के समय लूट की वारदात हुई। अमिलिया थाना क्षेत्र के राजबहादुर पटेल के घर में तीन बदमाशों ने घुसकर लूटपाट की। बदमाशों ने धारदार हथियारों से महिला ममता पटेल और उनके पति राजबहादुर पटेल पर हमला किया। हमले के दौरान ममता पटेल के चेहरे पर धारदार हथियार से वार किया गया, जबकि उनके पति को डंडों से मारा गया और उन्हें मरणासन्न अवस्था में घर के कोने में फेंक दिया गया।
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में पुलिस ने एक किसान की बेदम पिटाई कर डाली है। इससे किसान को कई जगह चोट आई है। पीड़ित किसान ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एएसपी संतोष कुमार डेहरिया को अपनी शिकायत दी है। उसने दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
दिल्ली को अमृतसर से जोड़ने लाले राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर शंभू बॉर्डर बिंदु – राजपुरा (पंजाब)-अंबाला (हरियाणा) पर पहले से ही बहुस्तरीय अवरोधक लगाए गए हैं. शंभू बॉर्डर पर पानी की बौछारें करने की भी व्यवस्था की गई है. शंभू बॉर्डर पर हलचल बढ़ी है. लेकिन हालात शांत हैं.
किसानों के दिल्ली कूच करने को लेकर फरीदाबाद पुलिस सतर्क दिखाई दे रही है. दिल्ली से सटे फरीदाबाद के इलाकों में 8 नाके लगाए गए है. लगातार नाकों पर कई पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. फरीदाबाद के सिकरी बॉर्डर पर तैनात एएसआई दुर्गा प्रसाद ने बताया कि किसान आज दिल्ली कूच करेंगे और सीपी साहब के निर्देशानुसार, दिल्ली से सटे इलाकों पर नाके लगाए गए हैं. अगर कोई किसान आता है तो इस नाके से दिल्ली की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा.
मुख्यमंत्री ने गुरुवार की देर रात ईदगाह हिल्स स्थित जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल का दौरा किया और भर्ती मरीजों से मुलाकात की। उन्होंने रायसेन जिले के गैरतगंज के पवन कुमार जैन, विदिशा जिले के गंज बासौदा के रूप सिंह, नटेरन के रामकरण कुशवाहा, सागर जिले के खुरई की कलावती, सतना जिले के सनत कुमार और हरदा जिले के मुकेश कलम सहित अन्य मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में चिकित्सकों से जानकारी ली।
दुर्ग के लोकसभा सांसद विजय बघेल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात कर भिलाई स्थित नंदिनी एयरपोर्ट को फिर से चालू करने की और एयरपोर्ट को विकसित करने का अनुरोध किया है.

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में जमीन की सीमांकन कर रिपोर्ट पेश करने के लिए 40 हजार की रिश्वत लेते हुए एक पटवारी को गिरफ्तार किया गया है। उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने पटवारी रमेशचंद्र बैरागी को रंगे हाथों पकड़ा है। रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए पटवारी ने 50 हजार रुपए की घूस मांगी थी। जिले के ग्राम पंचेड़ के पंचायत भवन में गुरुवार दोपहर ट्रैप की यह कार्रवाई की गई।
इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में प्रसाद वितरण की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है. खजराना गणेश मंदिर में प्रसाद वितरण के लिए नई क्यूआर कोड प्रणाली लगाई गई है. इससे अब भक्तों को प्रसाद प्राप्त करने के लिए लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा. बल्कि भक्त क्यूआर कोड स्कैन करके प्रसाद प्राप्त कर सकेंगे.
इंदौर में यूथ कांग्रेस के दो पदाधिकारियों को प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा निलंबित किए जाने पर राजनीति गरमा गई है। निलंबित हुए नेता ने बड़े नेताओं के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज कराई तो यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने निलंबन आदेश पलटते हुए मामले की जांच के अादेश दिए है। इसके बाद प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष यादव जांच के घेरे में आ गए है।
दिसंबर और जनवरी के महीने ठंड के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार दिसंबर की शुरुआत में ठंड गायब नजर आ रही है। रात का तापमान सामान्य से ज्यादा बना हुआ है और घटने के बजाय बढ़ रहा है। जिस ठंड का अहसास आमतौर पर अक्टूबर में होता है, वह इस बार दिसंबर में हो रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 2.4 डिग्री बढ़कर 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम था। लेकिन रात का न्यूनतम तापमान पिछले पांच दिनों में करीब 6 डिग्री उछलकर 18.4 डिग्री पर पहुंच गया, जो सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा था। गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री दर्ज किया गया।
कांग्रेस के कद्दावर नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री भारत सिंह का शुक्रवार सुबह रतलाम में निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार थे, इलाज के लिए उन्हें रतलाम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुबह निधन की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया। परिजन भारत सिंह की पार्थिव देह को लेकर रतलाम से उनके निवास स्थान गढ़ी के लिए रवाना हो गए हैं। उनका पार्थिव शरीर आज अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। कल शनिवार सुबह 10.30 बजे उनकी अंतिम यात्रा शुरू होगी, इसके बाद ईदगाह के पीछे पारिवारिक मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
नए साल 2025 के मौके पर श्रद्धालुओँ को भस्म आरती की ऑनलाइन परमिशन नहीं दी जाएगी. भस्मारती की ऑनलाइन बुकिंग 26 दिसंबर से 2 जनवरी तक के लिए बंद रहेगी.
आज लोकसभा में एससी-एसटी के कल्याण को लेकर कमेटी की रिपोर्ट आनी है. वित्त से संबंधित स्टैंडिंग कमेटी भी अपनी रिपोर्ट सदन में पेश करेगी. लोकसभा में आज आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक 2024 भी पेश किया जाना है.
कांग्रेस सांसद मनिक्कम टैगोर ने अडानी मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है. कांग्रेस के ही एक अन्य सांसद विजय वसंत ने भी कन्याकुमारी तक गंगा नदी की चैनलाइजिंग को लेकर चर्चा की मांग करते हुए स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है.
आज संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर का 69वां महापरिनिर्वाण दिवस है. इस मौके पर संसद भवन लॉन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे समेत अन्य सांसदों ने डॉक्टर आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की.
संसद के चालू शीतकालीन सत्र के दूसरे हफ्ते की कार्यवाही का आज अंतिम दिन है. कुल मिलाकर चालू सत्र का यह 10वां दिन है. इस सत्र के शुरुआती छह में से पांच दिन की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गई थी. 3 दिसंबर को दोनों सदनों में जारी गतिरोध समाप्त हुआ और इसके बाद दोनों सदनों में कामकाज पटरी पर लौट आया.
केएल राहुल को पहले रन के लिए 20 गेंद का इंतजार करना पड़ा. उन्होंने 21वें गेंद पर 2 रन दौड़कर अपना खाता खोला. स्कॉट बोलैंड की गेंद पर राहुल का खाता खुला.
Kisan Andolan News LIVE: किसानों के दिल्ली कूच को लेकर सतर्क हुई दिल्ली और हरियाणा पुलिस.
बहादुरगढ के थानों में पुलिस कर्मचारियों को स्टैंड बाई रखा गया. दिल्ली पुलिस के जवान भी बॉर्डर पर किये तैनात
टिकरी बॉर्डर पर लोहे के बड़े कंटेनर आये वापिस. कंटेनरों को साइड में रिजर्व रखा गया. लोहे और सीमेंट के बैरिकेड भी कर रखे तैयार.
किसानों के आने पर दिल्ली का रास्ता बंद करने की हुई तैयारी. फिलहाल यातयात दोनों तरफ से है सामान्य.दिल्ली पुलिस ने कंट्रोल रूम के लिए कैनोपी भी लगाई।
किसानों के विरोध को देखते हुए और जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति के कारण, जिला प्रशासन के निर्देशानुसार, जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल कल दिनांक 06/12/2024 को बंद रहेंगे. सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया जाता है कि वे इन निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करें और तुरंत स्कूल के प्रिंसिपलों, कर्मचारियों और अभिभावकों को सूचित करें.
एडिलेड टेस्ट में शुभमन गिल (18) और केएल राहुल (0) क्रीज पर हैं. भारतीय टीम का स्कोर 7 ओवर के बाद 19/1 है.
यशस्वी जायसवाल के 0 पर आउट होने के बाद शुभमन गिल (14) और केएल राहुल (0) क्रीज पर हैं. भारतीय टीम का स्कोर 5 ओवर के बाद 15/1 है.
यशस्वी जायसवाल के पहली ही गेंद पर 0 पर आउट होने के बाद तीसरे नंबर पर खेलने के लिए शुभमन गिल उतरे हैं. वैसे स्टार्क ऐसे पहले खिलाड़ी (संयुक्त रूप से) बन गए हैं, जिन्होंने टेस्ट मैच की पहली ही गेंद पर किसी खिलाड़ी को 0 पर आउट किया हो. उन्होंने यशस्वी जायसवाल को जब 0 पर आउट किया तो यह तीसरी बार था.
टेस्ट की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार विकेट लेने वाले खिलाड़ी:
– पेड्रो कॉलिन्स और मिचेल स्टार्क ने तीन-तीन बार विकेट लिया
– रिचर्ड हेडली, ज्योफ अर्नोल्ड, कपिल देव और सुरंगा लकमल ने दो-दो बार विकेट लिया.
पेंड्रा मरवाही वन मंडल में बाघ की धमक, मरवाही वन परिक्षेत्र के सिवनी के रिहायशी इलाके में दिखा बाघ, कल रात 1:30 बजे बाघ को सिवनी मरवाही तिराहे के पास देखा गया, मरवाही वन मंडल की टीम पहुंच रही है मौके पर…
जांजागीर चांपा में धान धुलाई के समय धान से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया. इस हादसे में ट्रैक्टर के नीचे आए ड्राइवर सुरेन्द्र सूर्यवंशी की मौके पर ही मौत हो गई.

एमपी में बढ़ती ठंड पर एक बार ब्रेक लग गई है. प्रदेश के ज्यादात्तर हिस्सों में चक्रवात फेंगल का असर देखने को मिल रहा है. जिसके चलते तापमान बढ़ गया है और ठंड का असर कम हो हो गया है.

बीते 24 घंटों में मौसम के बदले मिजाज से प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम पारे में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट देखी जा रही है। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो सप्ताह का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि इस दौरान प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश हो सकती है। बारिश के असर से ठंड तथा कोहरे का असर भी बढ़ेगा तथा कई शहरों में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री के बीच रहने का अनुमान जताया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को मुम्बई में देवेंद्र फडणवीस के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फडणवीस द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए जाने के बाद उन्हें व्यक्तिगत रूप से बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ . यादव ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर एकनाथ शिंदे तथा अजीत पवार को भी आत्मीय बधाई और शुभकामनाएं दीं ।
दुनियाभर में ऊर्जा क्षेत्र में निवेश बढ़ने के कारण 2023 में 25 लाख नए रोजगार पैदा हुए हैं। ऊर्जा क्षेत्र अब करीब सात करोड़ लोगों को जीविका दे रहा है। इस दौरान ऊर्जा आपूर्ति, बिजली संयंत्र, ऊर्जा दक्षता और वाहन निर्माण जैसे क्षेत्र में 3.8 फीसदी नौकरियों में वृद्धि हुई है, जो अन्य क्षेत्रों में नौकरियों में हुई 2.2 फीसदी की वृद्धि से अधिक है। यह जानकारी इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (आईईए) की नई रिपोर्ट में दी गई है।
देश के ज्यादात्तर हिस्सों में चक्रवात फेंगल का असर देखने को मिल रहा है. जिसके चलते तापमान बढ़ गया है और ठंड का असर कम हो हो गया है.
निवाड़ी जिले में आने वाली धार्मिक नगरी ओरछा दुल्हन की तरह सज कर तैयार हो चुकी है, ओरछा नगर को खूबसूरत लाइटों से सजाया गया है, मौका है जन-जन के आराध्य प्रभु श्री राम राजा सरकार के विवाह महोत्सव का भगवान श्री राम का विवाह महोत्सव हर वर्ष तीन दिवस तक बड़ी ही धूमधाम और राजसी परंपरा के साथ-साथ बुंदेली संस्कृति के साथ मनाया जाता है.

