Hindi News

आज पीएम मोदी करेंगे राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण, लखनऊ में होगा भव्य आयोजन, जुटेंगे लाखों लोग

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करेंगे। इस आयोजन में लाखों लोग एकत्रित होंगे।जिसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है।
आज पीएम मोदी करेंगे राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण, लखनऊ में होगा भव्य आयोजन, जुटेंगे लाखों लोग

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिलने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की 101वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करने वाले हैं।

आपको बता दें कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल एक ऐसी जगह है। जहां भारतीय राष्ट्रवाद के तीन प्रमुख स्तंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेई के विचार, आदर्श और अमूल्य योगदान से आने वाली पीढ़ी परिचित हो सकेगी। यह परिसर 65 एकड़ में फैला है और यहां इन तीनों महान व्यक्तियों की 65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं भी मौजूद है।

कैसा है राष्ट्र प्रेरणा स्थल

राष्ट्र प्रेरणा स्थल कमल के आकार का एक बहुत ही आधुनिक संग्रहालय है। यहां पर विशाल जनसेवा स्थल और ध्यान केंद्र भी मौजूद है। लगभग 230 करोड़ की लागत से इसका निर्माण किया गया है। इस स्थल को के उद्घाटन समारोह में दो लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे। इस दौरान यहां कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाने वाले हैं।

PM मोदी ने दी जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा देश की महान विभूतियों की विरासत के सम्मान और संरक्षण के लिए हमारी सरकार कृतसंकल्पित है। इसी कड़ी में गुरुवार को दोपहर करीब 2.30 बजे लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के मौके पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल के उद्घाटन का सौभाग्य मिलेगा। उन्होंने यह भी लिखा कि यहां पर वाजपेई जी के साथ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा लगाई गई है। इसी के साथ अत्याधुनिक संग्रहालय भी विकसित किया गया है। यहां पर राष्ट्रीय निर्माण में इन दूरदर्शी नेताओं के अमूल्य योगदान के बारे में जानकारी मिलेगी।

 

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews