Chhindwara News : रिटेनिंग वाल में दबने से तीन मजदूरों की मौके पर मौत, एक की हालत गंभीर

Chhindwara News

Chhindwara News

Chhindwara News : मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि जिले के मोहखेड़ ब्लॉक के ग्राम कुकड़ी खापा में बीते दिन रिटेनिंग वॉल गिरने की वजह से तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल वॉल के नीचे चार मजदूर दबे थे, जिनमें से तीन की मौत मौके पर हो गई, वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इस हादसे की सुचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन का अमला मौके पर पहुंच गया था। सभी मजदूरों के शव को बरामद कर लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जेसीबी की मदद से मजदूरों को बाहर निकाला गया। शाम करीब 7 बजे तक तीनों के शवों बाहर निकाला गया।

हादसे में बिछुआ निवासी गणेश गजभिए, जित्तू नागवंशी, रामकिशोर नागवंशी और शिवप्रसाद भूते दब गए थे। जिसमें से शिवप्रसाद गंभीर रूप से घायल हुआ है। शिवप्रसाद गंभीर रूप से घायल हुआ है। बाकि तीनों की मौत हो गई। ये हादसा स्टाप डैम की मिट्टी खोदते समय हुआ।

आपको बता दे, चिखली, जमुनिया और कुकड़ी खापा तीन गांवों को जोड़ने वाले जंगल के इलाके में जल ग्रहण मिशन के चलते स्टाप डेम बनाया जा रहा था। इसी दौरान ये हादसा हुआ है। जानकारी मिली है कि डैम में 11 मजदूर काम कर रहे थे। इस मामले को लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews