Ujjain News: 45 वर्षीय महिला ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

ujjain news

Ujjain News Today: उज्जैन में इंदौर रोड स्थित शिवांश एलिगेंस में एक महिला ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद अब एक और मामला महानंदा इलाके से सामने आया है, जहां मिस्टर इंडिया रह चुके इन बॉडी बिल्डर की पत्नी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि बेटे की जन्मदिन पार्टी की चर्चा के चलते दोनों का आपस में झगड़ा हो गया था। इसके बाद ही महिला ने इस तरह का कदम उठाया। ।

महिला ने लगाई फांसी

माधव नगर पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक महानंदा नगर निवासी एक 45 वर्षीय महिला के 16 वर्षीय पुत्र का जन्मदिन था। बच्चे का जन्मदिन मनाने की बात पर दोनों के बीच चर्चा चल रही थी तभी विवाद हो गया। नाराज महिला अपने कमरे में गई और फंदे पर लटक गई, जब परिजनों ने उसे देखा तो तुरंत ही उतारकर अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

महिला का पति बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में मिस्टर इंडिया रह चुका है और फिलहाल पंचायत में पदस्थ है। पुलिस का कहना है कि परिवार वाले शव फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए थे। हमने कमरा सील कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews