बीएसएनएल मोबाइल टावरों को निशाना बनाकर बैटरी केबल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

बीएसएनएल मोबाइल टावरों को निशाना बनाकर बैटरी केबल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

बैतूल, वाजिद खान। मध्यप्रदेश के बैतुल (betul) से लगे साईंखेड़ा थाना क्षेत्र में बीएसएनएल मोबाइल के टावर (mobile tower) से केबल और बैटरी चोरी होने की घटना कई दिन से सामने आ रही थी। इसी के तहत जिला केबल चोरी (cable theft) की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक (police superintendent) सीमाला प्रसाद द्वारा अभियान भी चलाया जा रहा है जिसमे एडिशनल एसपी श्रद्धा जोशी और एसडीओपी नितेश पटेल के मार्गदर्शन में साईंखेड़ा पुलिस ने केबल चोरो पर बड़ी कार्यवाही की है | चोरी जिओ मोबाइल कंपनी (jio mobile company) में काम कर चुके कर्मचारियों द्वारा की जा रही थी। ये चोर बारव्ही और पौनी ग्राम के बीएसएनएल मोबाइल टावर (BSNL mobile tower) के केबल काट कर ले गए साथ ही 18 बैटरी भी चुराकर ले जा चुके हैं। साईंखेड़ा पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर डेढ़ लाख का सामान भी जप्त किया है|

साइखेड़ टी आई रत्नाकर हिंग्वे ने बताया कि रात में उन्हें ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि मोबाइल टावर के पास जोर जोर से कुछ आवाज आ रही है तब मौके पर पुलिस पँहुची थी जंहा से दो आरोपी भाग खड़े हुए थे और दो आरोपी 140 मीटर ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़े हुए थे और केबल काट रहे थे चोरो के नीचे उतरने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें… Supreme Court : फारुख अब्दुल्ला के खिलाफ याचिका खारिज, सरकार से अलग राय रखना देशद्रोह नहीं

टी आई ने बताया कि आरोपी कमलेश धोटे व देवेंद्र लोखंडे पूर्व में जिओ कंपनी के टावर पर काम कर चुके है जिससे उन्हें टावर पर चढ़ने के तरीका और केबल काटने की हिकमत पता थी उसी का फायदा उठाकर आरोपी बीएसएनएल के टावरों को अपना निशाना बना रहे थे। आरोपी टावरों से केबल काटते थे और सुनसान जगहों पर जाकर केबल जलाकर तांबे के तार निकालकर आठनेर के कबाड़ी शेख मतीन को बेचते थे। पुलिस ने आरोपियों द्वारा बताए अनुसार आठनेर पंहुचकर कबाड़ी शेख मतीन के पास से 60 किलो तांबा तार बरामद किया है साथ ही चोरों के घर से 18 एक्साइड बैटरी जप्त कर कमलेश धोटे, देवेंद्र लोखंडे,राजेन्द्र नागपुरे,विजय सहित कबाड़ी शेख मतीन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews