Rape : 10 साल की मासूम के साथ 50 साल के आदमी ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Rape : 10 साल की मासूम के साथ 50 साल के आदमी ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

भोपल,  डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश में एक भी दिन ऐसा नहीं  जब महिलाओं के प्रति अपराध (crime against women) की खबर सामने ना आई हो। आए दिन प्रदेश में बच्चियों के साथ रेप (rape) के मामले सामने आ रहे हैं और इनमें लगातार इजाफा हो रहा है। एक बार फिर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (bhopal) शर्मसार हुई है, जहां 10 साल की बच्ची के साथ एक 50 साल के अधेड़ आदमी ने रेप (rape) की घटना को अंजाम दिया। लड़की के साथ रेप (rape) करते हुए अधेड़ ने उसे अपना मुंह बंद रखने की धमकी (warning)  दी थी। अधेड़ ने कहा था कि अगर तुमने यह बात किसी को बताई तो मैं तुम्हें बहुत मारूंगा।

पूरा मामला राजधानी भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र ( shahpura police station area) का है। जहां 50 साल के एक आदमी ने जो कि तीन बच्चों का बाप है उसने एक 10 साल की मासूम के साथ रेप (rape) की वारदात को अंजाम दिया। मासूम 48 घंटे तक दर्द से तड़पती रही, उसने अपने परिजनों को इसके बारे में कुछ नहीं बताया। मासूम को देख उसकी मां समझ गई की कुछ गड़बड़ है, जिसके बाद बातचीत करते हुए मां ने उससे सारी बात उगलवाई, तो बच्ची ने बताया कि पड़ोस के अंकल द्वारा उसके साथ गलत काम किया गया है।

जिसके बाद बच्ची के परिजन ने तुरंत पुलिस में जाकर इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक 10 साल की बच्ची चौथी कक्षा में पढ़ती है। बच्ची की मां ने बताया कि उनकी बेटी 2 दिन से किसी से बात नहीं कर रही थी और उसकी तबीयत भी ठीक नहीं थी। बच्ची काफी डरी सहमी सी नजर आ रही थी, जब उससे बात की गई तो उसने रोते हुए बताया कि पड़ोस के अंकल सुनीली तिरोले ने उसके साथ 2 दिन तक गलत काम किया।

पुलिस के मुताबिक बच्ची 2 दिन पहले गली में खेल रही थी तभी आरोपी आया और उसे गोद में उठाकर एक दूसरी गली में ले गया जहां उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। जब लड़की रोने लगी तो आरोपी ने उसे धमकाया कि अगर उसने इस बारे में किसी को भी बताया तो वह उसे बहुत मारेगा ‌ । वारदात के दूसरे दिन भी आरोपी बच्ची को पकड़ कर अपने साथ ले गया और उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद से ही बच्ची को काफी तकलीफ हो रही थी। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट, दुष्कर्म और अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।वहीं मामला दर्ज करने के बाद देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके तीन बेटे और पत्नी है, जो कि उसके साथ रहते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews