MP Board Exam: 5वीं और 8वीं के 3 अप्रैल को होने वाले पेपर स्थगित, 1 तारीख को हुआ संस्कृत का पर्चा भी रद्द

jac Board Exam

MP Board Exam Schedule: मध्य प्रदेश में इन दिनों पांचवी और आठवीं बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। यह परीक्षाएं 25 मार्च से शुरू हुई है लेकिन हाल ही में आई खबरों के मुताबिक 3 अप्रैल को होने वाले पेपर कैंसिल कर दिए गए हैं। इस संबंध में संचालक राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल की ओर से आदेश जारी किया गया है, जिसमें कल होने वाले पांचवी और आठवीं के गणित और संगीत के पेपर को स्थगित कर दिया गया है और आने वाले समय में इसकी आगामी तिथि घोषित कर दी जाएगी।

कैंसिल हुए MP Board Exam पेपर

इस बार पांचवी और आठवीं कक्षा के पेपर भी बोर्ड परीक्षाओं की तर्ज पर लिए जा रहे हैं। जिस तरह से दसवीं और बारहवीं की एग्जाम परीक्षा केंद्र तैयार कर वहां पर ली जाती है, ठीक उसी प्रकार इन विद्यार्थियों की एग्जाम भी ली जा रही है। 3 अप्रैल को गणित और संगीत का पेपर आखरी एग्जाम थी जिसे कैंसिल कर दिया गया है।

12 हजार केंद्र पर 24 लाख स्टूडेंट्स

इस साल प्रदेश भर में पांचवी और आठवीं की बोर्ड एग्जाम तकरीबन 24 लाख परीक्षार्थी दे रहे हैं। सफल तरीके से बच्चों की एग्जाम ली जा सके इसके लिए 12000 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9 से लगाकर 11:30 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया जाता है। विद्यार्थियों को परीक्षा से पूर्व 8 बजे तक केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है।

संस्कृत का पेपर भी रद्द

राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से कल होने वाले पांचवी और आठवीं के पेपर पोस्टपोन किए जाने के बाद अब 1 अप्रैल को हुए आठवीं क्लास के संस्कृत विषय की परीक्षा को भी रद्द कर दिया गया है। गोपनीयता भंग होने के चलते यह कदम उठाया गया है।

MP Board Exam

राज्य शिक्षा केंद्र संचालक की ओर से एक आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि कक्षा आठवीं के संस्कृत विषय का चयन करने वाले परीक्षार्थियों के लिए इस परीक्षा का आयोजन फिर से किया जाएगा। कुछ कारणों की वजह से 1 अप्रैल को हुई परीक्षा की गोपनीयता भंग हुई थी इसीलिए छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए जल्द ही आगामी तिथि की घोषणा की जाएगी।

वहीं 1 अप्रैल को जिन परीक्षार्थियों ने किसी अन्य विकल्प को चुनकर परीक्षा दी थी। जिसमें सामान्य हिंदी, उर्दू, मराठी, उड़िया, पंजाबी और CWSN मुक बधिर परीक्षार्थियों के लिए चित्रकला शामिल है। उसे स्थगित नहीं किया जा रहा है उनकी संपन्न हुई परीक्षा मान्य मानी जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews