मंदसौर के पास तोलाखेड़ी में पानी में बहीं 8 महिलाएं, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मंदसौर के पास तोलाखेड़ी में पानी में बहीं 8 महिलाएं, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मंदसौर, राकेश धनोतिया। मंदसौर (Mandsaur) के पास स्थित तोलाखेड़ी गांव में एक बड़ी घटना हो गई है। यहां पर चंबल नदी के कैचमेंट एरिया में 8 महिलाओं के पानी में बह जाने की खबर सामने आई है। बहने वालों में दो लड़कियां बाहर निकल आई हैं।

घटना के बारे में पहले आई सूचना में बताया जा रहा था कि नाव में सवार होकर खेत से अपने घर लौट रही महिलाएं पानी में डूब गई। लेकिन फिलहाल आ रही जानकारी के मुताबिक कैचमेंट एरिया की रपट पार करने के दौरान एक महिला से फिसलकर नदी में गिर गई थी और उसे बचाने के चक्कर में अन्य महिलाएं भी डूब गई।

Must Read- सुसनेर : खेल रहे बच्चों को खलिहान से मिले ब्रिटिश शासनकाल के 282 सिक्के, पुलिस ने किए जब्त

दो लड़कियां किसी तरह पानी से बाहर निकल आई है जबकि 8 महिला बह गई हैं। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है लेकिन अंधेरा हो जाने की वजह से काफी परेशानी हो रही है। कैचमेंट एरिया में पानी का बहाव भी काफी तेज है जिसकी वजह से दिक्कत हो रही है और महिलाओं के बारे में जानकारी भी नहीं मिली है।

मामले को लेकर मंत्री हरदीप सिंह डंग ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से चर्चा करते हुए घटना के बारे में जानकारी ली है। उन्होंने गोताखोर और अन्य व्यवस्थाएं कर महिलाओं को ढूंढने के निर्देश दिए हैं। घटना की जानकारी लगते ही मंत्री सभी कर्यक्रम निरस्त कर तोलाखेड़ी के लिए रवाना हो गए हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews