प्रेमी जोड़े की ग्रामीणों ने की पिटाई, बाल काट कर पहनाई जूते की माला, मामला दर्ज

प्रेमी जोड़े की ग्रामीणों ने की पिटाई, बाल काट कर पहनाई जूते की माला, मामला दर्ज

देवास/बागली, सोमेश उपाध्याय| देवास जिले के बागली अनुभाग की उदयनगर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम बोरपड़ाव में बरबर्ता वाला वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि ग्रामीण प्रेमी जोड़े की पिटाई कर रहे हैं। पिटाई के बाद महिला को प्रेमी के कंधे पर बिठा कर जुते की माला पहनाई गई है। इतना ही नही ग्रामीणों ने महिला की पिटाई के बाद उसके बाल भी काट दिए हैं।

यह भी पढ़ें- Mandi Bhav: 04 जुलाई 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

बतादें कि ग्रामीणों ने यह इसलिए किया क्योंकि महिला शादी-शुदा थी औऱ गाँव के हरिसिंह के साथ भाग गई थी। यही बात महिला के पति मांगीलाल व अन्य ग्रामीणों को नागवार गुज़री। हालांकि घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी सख्ते में आई है। एडीशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ को बताया कि फ़रियादी हरिसिंह की रिपोर्ट के आधार पर तत्काल ही पति सहित 11 नामज़द तथा अन्य लोगों के ख़िलाफ़ अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- Neemuch News : जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौके पर मौत तो एक के पैरों में आया फेक्चर

पुलिस ने 3 जुलाई को ही प्रकरण में तत्काल 8 लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर जुडिशल रिमांड पर भेजा जा चुका है। अन्य लोगों की भी पहचान स्थापित कर क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के संज्ञान में आते ही प्रकरण में तत्काल कार्रवाई की गई है।

[dgv_vimeo_video id=”726616243″]

यह भी पढ़ें- Miss India 2022 : 31 फाइनलिस्ट को पछाड़कर बनीं ब्यूटी क्वीन, जानें कौन है सिनी शेट्टी?

एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ हमेशा नारी शक्ति के सम्मान में खड़ा रहा है। हमारे पास वीडियो सुरक्षित है, परन्तु हम ऐसा कोई भी वीडियो प्रसारित नही करते जो नारी अस्मिता के साथ खिलवाड़ करें।महिला की गोपनीयता व सुरक्षा के कारण पीड़िता का नाम व वीडियो उजागर नही किया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews