इस कंपनी का बायरल ड्रेसिंग ड्रम फटने से श्रमिक की मौत, परिजन नहीं ले जा रहे शव को घर, जानिए

इस कंपनी का बायरल ड्रेसिंग ड्रम फटने से श्रमिक की मौत, परिजन नहीं ले जा रहे शव को घर, जानिए

सिंगरौली,राघवेन्द्र सिंह गहरवार

एक बार फिर आम जनता व मजदूरो के लाशों पर अपना विकास करने वाली कंपनी रिलायंस ने एक बार फिर एक घर का चिराग बुझा दिया। अभी हाल ही में रिलायंस कंपनी के ऐश डैम फूटने से मासूम सहित आधा दर्जन लोग मौत के मुंह मे चले गए थे, जिसकी जांच चल ही रही थी कि जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक का ही तबादला हो गया, क्योकि कंपनी पर FIR दर्ज कर मजिस्ट्रियल जांच बैठ चुकी थी। लेकिन केंद्र तक अपनी पहुंच रखने वाली कंपनी पर FIR करना जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को महंगा पड़ गया और उनके तबादले का फरमान आ गया।

वहीं एक बार पुनः रिलायंस सासन पावर लिमिटेड कंपनी के अंदर कल रात में बायरल ड्रेसिंग ड्रम फटने से ड्यूटी के दौरान श्रमिक संजय यादव पिता स्व. रंगदारी यादव उम्र 32 वर्ष निवासी – टूसा खाड़ (अमहरा) को घायलावस्था में नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयन्त में उपचार हेतु भर्ती कराया गया था, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी है।

अब यैसे में सवाल खड़ा होता है कि आखिर कब तक कंपनी के शिकार सिंगरौली की जनता व मजदूर होते रहेंगे। वही सूत्रों की माने तो कुछ सिंगरौली के नेताओ का भी संरक्षण कंपनी को प्राप्त है। अब देखना ये है कि इस मामले में कंपनी पर FIR दर्ज कर कार्रवाई होती है या मामला यूंही दब जायेगा।

बताया जा रहा है कि कम्पनी द्वारा नौकरी न मिलने और कम मुआवज़ा दिये जाने से मृतक के परिजन नेहरु शताब्दी चिकित्सालय में शव को छोड़कर अपने घर वापस घर जा रहे हैं। नौकरी और मुआवजा के लिये अड़े हुये हैं ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews