प्रेमी पर बाप कराना चाहता था दुष्कर्म का मामला दर्ज, नाबालिग लड़की ने खाया जहर

प्रेमी पर बाप कराना चाहता था दुष्कर्म का मामला दर्ज, नाबालिग लड़की ने खाया जहर

ग्वालियर, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश ही नहीं लेकिन इस प्रदेश में सामने आने वाले मामले भी अजब-गजब होते हैं एक ऐसा ही मामला ग्वालियर (gwalior) से आया है जहां अपने प्रेमी को बचाने के लिए लड़की अपने पिता से भिड़ गई और उसने जहर (Poison) खा लिया।

पूरा मामला ग्वालियर के बहोड़ापुर थाने का है जहां पिता ने नाबालिग (minor) पर उसके प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म (Rape) का मामला दर्ज कराने को लेकर दबाव डाला तो युवती ने थाने के बाथरूम (Bathroom) में जाकर जहर खा लिया। बाथरूम से बाहर निकलने के बाद जब युवती ने बताया कि उसने जहर खा लिया है, ये सुनकर लड़की के परिजन और पुलिस अफसर हक्के बक्के रह गए। युवती को तुरंत ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज (Treatment) जारी है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

दरअसल ग्वालियर जिले के पुरानी छावनी मोतीझील की रहने वाली 17 साल की लड़की का अपने पड़ोसी रिंकू जाटव से प्रेम प्रसंग (Love Affair) चल रहा था, जिसकी जानकारी लड़की के परिजनों को जैसे ही लगी उन्होंने उसे काफी डांटा और लड़के से मिलने पर प्रतिबंध लगा दिया। जिसके बाद दोनों ने भागने का फैसला लिया। वही 13 दिसंबर को नाबालिग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बहोड़ापुर  आई थी, इसके बाद यहां से वह अपने प्रेमी के साथ चली गई। जिसकी जानकारी लगते ही लड़की के परिजन ने पुलिस को सूचना दी और लड़की के प्रेमी रिंकू के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया।

वहीं घरवालों की नजरों से दूर भागा प्रेमी जोड़ा पहले आगरा गया और फिर दिल्ली में रहने लगा जब पैसे खत्म हो गए थे दोनों का प्यार का भूत उतर गया। वहीं पुलिस का भी दबाव दोनों पर बढ़ रहा था। दोनों अचानक मंगलवार की रात 1:00 बजे पुरानी छावनी थाना पहुंच गया, लेकिन बहोड़ापुर थाना में मामला दर्ज था तो छावनी थाना पुलिस ने उन्हें बहोड़ापुर पहुंचा दिया। जिसके बाद पुलिस ने सूचना देकर लड़की के परिवार वालों को बुलाया। तड़के सुबह 5:00 बजे लड़की के पिता ने प्रेमी रिंकू के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की बात युवती से कही तो उसने मना कर दिया, जिसको लेकर पिता और बेटी के बीच में विवाद हो गया।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि किशोरी ने बाथरूम जाने के लिए कहा। महिला पुलिस जवान युवती को लेकर थाने के बाथरूम पहुंची जिसके बाद नाबालिग अंदर गई और उसने वहां जहरीला पदार्थ खा लिया। बाथरूम से बाहर निकलने के बाद वो अपने पिता के पास जाकर बोली जो मामला दर्ज कराना है करा दो मैंने जहर खा लिया है, अब मैं हमेशा के लिए जा रही हूं। यह सुनकर पुलिस और पिता के होश उड़ गए। जिसके बाद तुरंत ही युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं इस पूरे मामले को पुलिस का कहना है कि लड़की की तबीयत अभी ठीक है उसके अस्पताल में होने के कारण अभी उसका बयान दर्ज नहीं किया जा सका है। लड़की की बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews