डाबरपुरा के एक लड़के के बहकाने से भाग आई थी नाबालिग, पुलिस ने किया बरामद

डाबरपुरा के एक लड़के के बहकाने से भाग आई थी नाबालिग, पुलिस ने किया बरामद

शिवपुरी,शिवम पाण्डेय। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मुंबई की 14 साल की नाबालिग को बस स्टैंड शिवपुरी पर घूमते हुए डाबरपुरा के एक लड़के के साथ बरामद किया है। पूछताछ के बाद पता चला कि किशोरी के लापता होने पर पिता ने मुंबई में रिपोर्ट दर्ज कराई है। डाबरपुरा जाने से पहले ही पुलिस ने लड़की को रोक लिया। अब माता-पिता शिवपुरी आ रहे हैं।

कोतवाली टीआई सुनील खेमरिया ने बताया कि 23 अगस्त की रात पोहरी बस स्टेंड शिवपुरी पर एक लड़की व एक लड़के के घूमने की सूचना मिली थी। लड़की नाबालिग लग रही है। एएसआई बेबी तबस्सुम, आरक्षक अजीत राजावत, महेंद्र तोमर व अंजली राजपूत को रवाना किया। दोनों से पूछताछ की तो लड़के ने अपने नाम बचपन सिंह करणावत निवासी डाबरपुरा थाना बैराड़ बताया। जबकि लड़की ने अपनी उम्र 14 साल और पता कोवर खैरने नवी मुंबई सेक्टर-19 बताया। लड़की ने कहा कि मुझे मेरी मां परेशान करती है। इस कारण बचपन सिंह के साथ शिवपुरी आ गई। बचपन से 8-9 माह पहले मुलाकात हुई थी। जान पहचान होने पर हम दोनों एक-दूसरे से फोन पर बात करते थे। डाबरपुरा के लड़के को झांसी बुलाया, फिर शिवपुरी आए।

Must Read- कारम बांध निर्माण में लापरवाही करने वाले 8 अधिकारियों पर सीएम शिवराज ने लिया एक्शन, किया निलंबित

लड़की के अनुसार बचपन सिंह से फोन पर कहा कि मैं झांसी आ रही हूं, तुम मुझे लेने झांसी आ जाओ। 23 अगस्त को बचपन के साथ झांसी से शिवपुरी आ गई। पुलिस ने लड़की के पिता देवीनांद नाग से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि हम अपनी लड़की को कल से ढूंढ रहे थे। मुंबई के संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं। माता-पिता के आने तक नाबालिग को वन स्टॉप सेंटर शिवपुरी में रखा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews