अफीम फैक्ट्री के महाप्रबंधक की गाड़ी से ACB की टीम ने पकड़ा 16 लाख से ज्यादा कैश

अफीम फैक्ट्री के महाप्रबंधक की गाड़ी से ACB की टीम ने पकड़ा 16 लाख से ज्यादा कैश

नीमच, कमलेश सारडा। भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के तमाम सरकारी प्रयासों को सरकार के ही बड़े अधिकारी पलीता लगा रहे हैं। ताजा मामला नीमच का हैं जहाँ ACB की टीम ने एक जॉइंट कमिश्नर रैंक के आईआरएस अधिकारी को 16 लाख 32 हजार से ज्यादा रुपये के साथ पकड़ा है।  ये रुपये किसानों से अवैध वसूली के बताये जा रहे हैं। पकडे गए अधिकारी  नीमच अफीम फैक्ट्री में महाप्रबंधक के पद पर अतिरिक्त चार्ज पर पदस्थ हैं।

दरअसल कोटा राजस्थान की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) टीम को एक मुखबिर ने सूचना दी थी कि एक सफ़ेद रंग की उत्तरप्रदेश पास नंबर की स्कॉर्पियो जिस पर पुलिस लिखा हुआ है उसमें एक अधिकारी बड़ी मात्रा में रुपया लेकर जा रहे हैं।  सूचना पर ACB की टीम एलर्ट हुई। ACB की टीम ने उदयपुर कोटा रोड पर टोल नाके पर स्कॉर्पियो गाड़ी को रोका और उसमें बैठे अधिकारी शशांक यादव को नीचे उतारा।

ACB कोटा के एडिशनल एसपी ठाकुर चंद्रशील के मुताबिक जब कार को चेक किया तो उसके अंदर मिठाई के डिब्बों में और लिफाफों में 16 लाख 32 हजार से ज्यादा रुपए मिले। जब गाड़ी में मौजूद नीमच अफीम फैक्ट्री के महाप्रबंधक से इसके बारे में पूछा गया तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

ये भी पढ़े – MP में ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बची महिला पायलट, सिंधिया ने जांच दल भेजा

ACB कोटा के एडिशनल एसपी ने अंदेशा जताया कि ये पैसा अफीम किसानों से अवैध वसूली का है। जो उनके अफीम के कंटेंट को उसमें मार्फिन की मात्रा को बेहतर बताने की एवज में लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस समय अफीम की खेती के लिए पट्टे दिए जाते हैं और जिसकी अफीम की क्वालिटी अच्छी होती है उससे ज्यादा बड़ा पट्टा मिलता है।  ACB के अधिकारी ने आशंका जताई है कि इस रैकेट में कई दलाल भी शामिल हो सकते हैं। शशांक यादव से पूछताछ की जा रही है और मामले की जाँच की जा रही है।

ये भी पढ़े – Indore News : कांग्रेस के दो दिग्गजों ने सिंधिया पर जमकर साधा निशाना

ACB अधिकारी ने बताया कि शशांक यादव 2010 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं वे जॉइंट कमिश्नर रैंक के अधिकारी हैं वे गाजीपुर अफीम फैक्ट्री में महाप्रबंधक के पद पर पदस्थ हैं और उनपर नीमच अफीम फैक्ट्री के महाप्रबंधक का अतिरिक्त चार्ज है।

ये भी पढ़े – उपचुनाव से पहले बुरहानपुर को करोड़ों की सौगात, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किए कई बड़े ऐलान

https://vimeo.com/576201724

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews