Mandla News : मंडला में फिल्म की शूटिंग करती दिखी एक्ट्रेस Chitrangada Singh, सहस्त्रधारा में शूट हो रहे सीन

mandla news, Chitrangada Singh

Mandla News : आज बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह फिल्म शूटिंग के लिए मंडला पहुंची है। दरअसल आज सुबह ही एक टीम नगर के नर्मदा तट सहस्त्रधारा में फिल्म परिक्रमा की शूटिंग करने के लिए पहुंची। इस फिल्म की शूटिंग आज सुबह से ही शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में इटली और भारत सरकार की संयुक्त प्रस्तुति दिखाई जाएंगी। इंडो, इटालियन ऑडियो विजुअल ट्रीटी के पहले प्रोजेक्ट के तौर पर इस फिल्म को शूट किया जा रहा है। इस फिल्म को अगले साल रिलीज किया जाएगा।

लाला की भूमिका में नजर आएंगे इंदौर के आर्यन – 

इस फिल्म में मुख्य चेहरे यूरोप के प्रसिद्ध इटालियन फिल्मस्टार मार्को लियो नार्बी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह हैं। वहीं इंदौर के आर्यन भी इस फिल्म में लाला की भूमिका निभा रहे हैं। को प्रोड्यूसर ने इस फिल्म को लेकर बताया है कि फिल्म मूल रूप से बधाा लाला पर आधारित है। ये एक बहुत ही मेहनतकश है। वह अपनी मेहनत से अपने परिवार के लिए कुछ करना चाहता है। उन्होंने फिल्म के बारे में बताया कि इटली के एक लेखक आर्थर नर्मदा परिक्रमा पर एक कहानी शूट करने एमपी के अमरकंटक आते हैं और उन्हें यह संघर्षशील बधाा लाला मिलता है।

ऐसे में लाला के अपने परिवार के प्रति संघर्ष और मेहनत करते देख लेखन उससे प्रेरित हो जाते हैं। लेखक को लगता है कि वास्तव में पवित्र नर्मदा की परिक्रमा से बढ़कर कहानी लाला के संघर्ष की है और यही सधाी परिक्रमा भी। इसी को देखते हुए इस फिल्म को बनाया जा रहा है। अभी इस फिल्म की शूटिंग जारी है। इस फिल्म का डायरेक्शन गौतम घोष द्वारा किया जा रहा है। अभी एक वह अपनी फिल्मों से 17 अवॉर्ड्स जीत चुके हैं। उनकी प्रोडक्शन टीम में अभी करीब 120 लोग है। अभी फिल्म की शूटिंग अमरकंटक,जबलपुर ओम्कारेश्वर, महेश्वर और मंडला में की जा रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews