प्रशासन ने मुक्त कराई 5 करोड़ की सरकारी जमीन, आरोपी पर दर्ज हैं 28 मामले

प्रशासन ने मुक्त कराई 5 करोड़ की सरकारी जमीन, आरोपी पर दर्ज हैं 28 मामले

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद प्रदेशभर में माफिया, बदमाश, गुंडों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन के अधिकारी रिकॉर्ड खंगाल कर बदमाशों और भू माफिया द्वारा कब्जाई गई सरकारी जमीनों को मुक्त करा रहे हैं। इसी क्रम में ग्वालियर में प्रशासन ने 5 करोड़ की सरकारी जमीन एक अपराधी के कब्जे से मुक्त कराई।

ग्वालियर जिला प्रशासन ने शनिवार को एक अपराधी के कब्जे से करीब पांच करोड़ रुपये की जमीन मुक्त करा ली। प्रशासन ने शिकायतों के बाद अपना रिकॉर्ड खंगाला और मदाखलत अमले और पुलिस फोर्स के साथ हजीरा क्षेत्र में लाइन नंबर में पहुँच गए। एसडीएम प्रदीप तोमर के मुताबिक यहाँ शातिर अपराधी योगी उर्फ चंद्रभान जनवार ने 8000 वर्गफिट सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था । एसडीएम के मुताबिक योगी के खिलाफ विभिन्न थानों में 28 मामले दर्ज हैं। वो कब्जाई गई जमीन पर अवैध शराब का धंधा करता था। मुक्त कराई गई जमीन की कीमत 5 करोड़ बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि योगी इस समय राजस्थान की अजमेर जेल में बंद है। प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में भूमाफिया या गुंडे बदमाशों के द्वारा कब्जाई गई सरकारी जमीनों के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं और उनके कब्जे से सरकारी जमीनों को मुक्त कराने का अभियान जारी रहेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews