बदहाल तस्वीर : नसबंदी ऑपरेशन के बाद महिलाओं को जमीन पर लिटाया

बदहाल तस्वीर :  नसबंदी ऑपरेशन के बाद महिलाओं को जमीन पर लिटाया

जबलपुर, संदीप कुमार। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशों और सरकार की मंशा पर अधिकारी कर्मचारी किस तरह से पलीता लगाते हैं इसका उदाहरण जबलपुर के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में देखने को मिला जहाँ स्वास्थ्य विभाग की एक बदहाल तस्वीर दिखाई दी।

जबलपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नटवरा में महिलाओं को नसबंदी ऑपरेशन के बाद बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। नसबंदी ऑपरेशन के बाद महिलाओं को जमीन पर लिटा दिया गया। महिलाओं को पलंग तक नहीं मिला और ठंड के इस मौसम में वे स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को झेलती रहीं।

ये भी पढ़ें – Omicron Alert : दिल्ली सरकार ने की तैयारी, रोज होंगे 3 लाख टेस्ट, बढ़ेगा होम आइसोलेशन

इतना ही नहीं  ऑपरेशन के बाद महिलाओं को उन्हें स्ट्रेचर तक नहीं मिला, जिसकी वजह से उनके परिजन उन्हें हाथों में उठाकर बाहर लाए।  जमीन पर लिटाने से महिलाओं को इंफेक्शन का खतरा भी था। जिस जगह महिलाओं को लिटाया गया उस कमरे में लाइट की व्यवस्था तक ठीक नहीं थी।

ये भी पढ़ें – हो जाइए अब सतर्क, प्रदेश में आज रात से रात्रिकालीन कर्फ्यू, कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद सरकार का फैसला

बता दें कि 35 से ज्यादा महिलाओं की नसबंदी हुई थी, जब इस लापरवाही के बारे में स्टाफ नर्स से जब पूछा गया कि जननी जमीन पर क्यों लेटी है तो वो वहां से भाग खड़ी हुई। बहरहाल स्वास्थ्य विभाग की ये लापरवाही चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग इंतजार में हैं कि स्वास्थ्य मंत्री इसपर कोई एक्शन लेंगे ?

 ये भी पढ़ें – अगर नहीं लगवाए कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज, तो नहीं मना सकते है आप नये साल का जश्न

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews