परिवहन विभाग के प्रतिनिधि मंडल ने की मंत्री राजपूत से मुलाकात, अवैध सीमा चौकियों को खत्म करने की करी मांग, दिया अल्टीमेटम

AIMTC

Transport Department MP: AIMTC के प्रतिनिधिमंडल ने आज मध्य प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से मुलाकात कर प्रदेश में चल रही अवैध सीमा चौकियों को खत्म करने की एक बार फिर मांग रखी। इस बार यह मांग तय तारीख के अल्टीमेटम के साथ रखी गई।

लगभग डेढ़ घंटे चली इस मुलाकात में AIMTC के सभी वरिष्ठ लोग मौजूद रहे। इस मुलाकात में 15 दिसंबर 2022 को हुई बैठक पर भी चर्चा की गई जिसमें इन सभी ने अवैध सीमा चौकियों पर बड़े पैमाने पर चल रही जबरन वसूली उत्पीड़न और शोषण से मंत्री और परिवहन विभाग को न केवल अवगत कराया था बल्कि इन्हें समाप्त करने की मांग भी रखी थी।

दिसंबर में हुई मुलाकात के दौरान सरकार कीअध्यक्षता में एक समिति का गठन किए जाने का निर्णय लिया गया था जिसे 3 महीने के भीतर इन अवैध चौकियों को बंद कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी थी। जब इस रिपोर्ट की चर्चा AIMTC द्वारा अतिरिक्त परिवहन आयुक्त अरविंद सक्सैना से की गई तब उनका कहना था की यह रिपोर्ट जून माह में प्रमुख सचिव के सामने प्रस्तुत की जाएगी और एक माह के अंदर इन अवैध चौकियों को समाप्त करने के लिए परिवहन मंत्री के साथ बैठक की जाएगी।

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”485710″ /]

विभागीय सहमतियों का हवाला देते हुए परिवहन विभाग ने AIMTC से 2 माह का अतिरिक्त समय मांगा जिसके बाद लगातार हो रहे विलंब से परिवहन समुदाय में न केवल आक्रोश बढ़ता गया बल्कि AIMTC परिवहन समुदाय को जवाब देने में भी असमर्थ रहा।

इस सभी के चलते आज AIMTC ने इन अवैध सीमा चौकियों को बंद करने और परिवहन समुदाय के हो रहे उत्पीड़न को रोकने के लिए सरकार के सामने 15 अगस्त तक का अल्टीमेटम रखा है और सरकार से एस और घोषणा की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल का कहना है सरकार का यह निर्णय न केवल परिवहन से जुड़े 20 करोड़ लोगों के मध्य सकारात्मक संदेश पहुंचाएगा बल्कि चुनाव में निर्णायक साबित भी होगा।

प्रतिनिधिमंडल में अमृतलाल मदान, अध्यक्ष (ए. आई. एम. टी. सी.) डॉ. जी. आर. शनमुगप्पा, चैयरमैन (ए. आई. एम. टी. सी.) बल मलकीत सिंह, चैयरमैन कोर कमेटी, पूर्व अध्यक्ष चैयरमैन चेकपोस्टों और राजमार्ग – भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए कार्य समिति (ए. आई. एम. टी. सी.) श्री अरविन्द अप्पा जी उपाध्यक्ष ( साउथ जोन) (ए. आई. एम. टी. सी.) श्री विजय कालरा, पूर्व उपाध्यक्ष (वेस्ट जोन) (ए. आई. एम. टी. सी.); श्री राकेश तिवारी, प्रदेश प्रमुख (ए. आई. एम. टी. सी.); श्री हरीश डावर, कार्यकारिणी सदस्य (ए. आई. एम. टी. सी.); श्री सी. एल. मुकाती, चैयरमैन आल इंडिया आर. टी. ओ. समिति (ए. आई. एम. टी. सी.), – श्री राजेन्द्र सिंह त्रेहन, कार्यकारिणी सदस्य (ए. आई. एम. टी. सी.) श्री पवन शर्मा, श्री रघुबीर सिंह शामिल रहे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews