Ajit Doval Arrived Mahakal: डोभाल ने किया बाबा महाकाल का पंचामृत अभिषेक, 2 घंटे तक मंदिर में बिताया समय

Ajit Doval Arrived Mahakal

Ajit Doval Arrived Mahakal: देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंचे। उन्होंने महाकाल के आंगन में 2 घंटे का समय व्यतीत किया और भस्म आरती में शामिल होने के बाद गर्भ गृह में जाकर पंचामृत पूजन अभिषेक करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान वो बाबा महाकाल की पूजन पद्धति और भस्म आरती के बारे में जानकारी लेते हुए दिखाई दिए।

Ajit Doval Arrived Mahakal

Ajit Doval Arrived Mahakal तस्वीरें 

विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर एक ऐसी जगह है जहां आम जनता से लेकर राजनेता, अभिनेता और वीआईपी बाबा के चरणों में नतमस्तक होने के लिए पहुंचते रहते हैं। इसी कड़ी में एनएसए अजीत डोभाल भी बाबा की भक्ति में लीन होने के लिए महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे।

Ajit Doval Arrived Mahakal

शनिवार शाम को ही डोभाल उज्जैन पहुंच चुके थे इस दौरान वो महाकालेश्वर मंदिर भी पहुंचे। जहां उन्होंने ई कार्ट में बैठकर महाकाल लोक का अवलोकन भी किया और यहां बनाई गई खूबसूरत मूर्तियों का दीदार करते दिखाई दिए। इसके बाद आज सुबह वह भस्म आरती में सम्मिलित हुए।

अजीत डोभाल ने जानी पूजन पद्धति

अजीत डोभाल ने गर्भ गृह में बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन करने के पश्चात मंदिर के पुजारी पंडित आशीष गुरु से भगवान महाकाल की पूजन पद्धति से संबंधित जानकारी भी ली। उन्होंने मंदिर में होने वाली भस्म आरती के महत्व के बारे में भी उत्सुकतावश सबसे सवाल पूछे। साथ ही भगवान को भोग में क्या अर्पित किया जाता है इस बारे में भी वह जानकारी लेते हुए दिखाई दिए।

Ajit Doval Arrived Mahakal

Z+ सुरक्षा में चलते हैं Ajit Doval

अजीत डोभाल की सिक्योरिटी काफी ज्यादा टाइट रहती है, वह देश के उन चुनिंदा लोगों में शामिल हैं जिन्हें जेड प्लस सुरक्षा दी गई है। उनकी सुरक्षा को देखते हुए मीडिया को भी कवरेज करने से दूर रखा गया है और सर्किट हाउस से लेकर महाकाल मंदिर तक कड़ा पहरा नजर आया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews