Alirajpur News : नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, 2 गिरफ्तार, 11 ड्रम स्प्रिट जब्त

Alirajpur News : नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, 2 गिरफ्तार, 11 ड्रम स्प्रिट जब्त

अलीराजपुर, यतेन्द्रसिंह सोलंकी। प्रदेश (MP) में हुए जहरीली शराब कांड (poisonous liquor scandal) के बाद पुलिस और आबकारी विभाग अलर्ट है। वहीं सीएम शिवराज (CM Shivraj) के एक्शन प्लान के बाद आज अलीराजपुर (Alirajpur) जिले के आजाद नगर भाबरा में पुलिस ने नकली शराब (fake liquor) बनाने के कारखाने पर छापा मार कार्रवाईकी है। जहां से पुलिस ने बड़ी संख्या में शराब बनाने के उपकरण और 11 ड्रम स्प्रिट बरामद की है।

— MP Breaking News (@mpbreakingnews) August 4, 2021

यह भी पढ़ें…Bank Holiday 2021: 8 से 31 अगस्त के बीच 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें काम

अलीराजपुर एसपी विजय बागवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि नकली शराब बनाने का काम नगर के मुख्य बाजार में एक दंपत्ति के घर के तलघर में चल रहा था। जहां पुलिस ने सोमवार देर रात दबिश दी और आरोपी नवीन बसेर और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 11 ड्रम भरे हुए स्प्रेड के साथ शराब कंपनियों के नकली स्टीकर, शराब बनाने के उपकरण भी जब्त किए हैं। बातादें कि इस कार्रवाई में मंदसौर शराब कान से कनेक्शन की बात सामने आ रही है और कई बड़े खुलासे भी होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

https://vimeo.com/582880809

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews