MPCA : महाआर्यमन सिंधिया के साथ इन 6 लोगों को बनाया एमपीसीए का सदस्य

MPCA

MPCA : मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे के साथ 6 लोगों को सदस्यता मिली है। इसी बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम में सुबह 11 बजे चुनावी बैठक हो रही है। इस बैठक में आज चुनाव के मुद्दे के साथ बजट भी पेश किया जाने वाला है। इसके साथ ही वर्तमान पदाधिकारियों को ही फिर से जिम्मेदारी तीन साल के लिए फिर से सौंपने के लिए फॉर्मेलिटी पूरी की जाएगी।

इसको लेकर एमपीसीए के सचिव संजीव राव द्वारा कहा गया है कि आज सुबह 11 बजे से चुनावी बैठक की जा रही है। इसमें चुनाव के साथ बजट पेश किया जाएगा। साथ ही निर्विरोध निर्वाचन भी किया जाएगा क्योंकि पदाधिकारी होड़ में है। अभी मैनेजिंग कमेटी ने 6 नए चेहरों को हरी झंडी दिखाई है।

ऐसे में इस बार खेल कोटे से पहले रणजी क्रिकेटर देवांग कपाड़िया, सचिन धोलपुरे और उन्मेखा तारे को सदस्यता दी जा रही है। इसके अलावा सामान्य कोटे से शहडोल संभागीय क्रिकेट संगठन के सचिव अजय द्विवेगी, महाआर्यमन सिंधिया और संजय सोडानी को सदस्य बनाए जा रही है। खास बात ये है कि इसी साल ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया को ग्वालियर संभागीय क्रिकेट संगठन का उपाध्यक्ष बनाया गया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews