शिवराज के मंत्री की जनता, नेताओं से अपील अफवाह ना फैलाएं, सकारात्मक वातावरण बनाएं

शिवराज के मंत्री की जनता, नेताओं से अपील अफवाह ना फैलाएं, सकारात्मक वातावरण बनाएं

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। शिवराज सरकार के ऊर्जा मंत्री एवं ग्वालियर के कोविड प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradyuman Singh Tomar) का कहना है कि ग्वालियर में ना आक्सीजन की कमी है, ना रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कमी है और ना ही वैक्सीन की। उन्होंने सार्वजनिक रूप से  जनता से  और राजनीतिक दलों से अपील की है कि कृपया अफवाह ना फैलाएं, सकारात्मक वातावरण बनायें जो मरीजों के लिए मददगार बने।

ग्वालियर के मुरार वीआईपी सर्किट हाउस में कोविड प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradyuman Singh Tomar) ने सांसद विवेक नारायण शेजवलकर (MP Vivek Narayan Shejwalkar), भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, भाजपा के वरिष्ठ नेता वेदप्रकाश शर्मा, पूर्व साडा अध्यक्ष जयसिंह कुशवाह, राकेश जादौन के साथ कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह और नगर निगम कमिश्नर शिवम वर्मा की मौजूदगी में बैठक की। मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने निर्देश दिये कि किसी भी मरीज को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे खुद रात को जाकर अस्पतालों का निरीक्षण कर रहे हैं।  जहाँ कुछ कमी है हम उसे ठीक कर रहे हैं। हमने बेड बढ़ने के बारे में चर्चा की है।

 ये भी पढ़ें – कोरोना पेशेंट के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradyuman Singh Tomar) ने कहा कि ग्वालियर में आक्सीजन, इंजेक्शन, वैक्सीन सब पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, किसी चीज की कमी नहीं है उन्होंने शहर के लोगों से अपील की कि ना वे भ्रमित हों ना भ्रमित करें। उन्होंने जनता से और राजनीतिक दलों के नेताओं से अपील की कि वे गलत वातावरण न बनाएं, अफवाह ना फैलाएं।  उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति गलत अफवाह से भयभीत हो सकता है इसलिये हमको सकारात्मक सोच के साथ लोगों का मनोबल बढ़ाना है।

ये भी पढ़ें – मप्र में एक्टिव केस 68 हजार पार, सामने आया शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान

कोविड प्रभारी मंत्री ने कहा कि इंजेक्शन, दवा सब पर्याप्त मात्रा में है, जिस अस्पताल में मरीज भर्ती हैं यदि डॉक्टर सलाह दे रहा है तो वहां इंजेक्शन उपलब्ध हो रहे हैं अब हम वैसे ही स्टॉक में रख लें उसका क्या फायदा? मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि ग्वालियर जिला प्रशासन और ग्वालियर के जनप्रतिनिधि सब शहर की जनता की चिंता कर रहे हैं और सामूहिक प्रयासों से कोरोना पर विजय हासिल कर लेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हरसंभव प्रयास कर रहे हैं कि प्रदेश में ऑक्सीजन, रेमडेसिवीर इंजेक्शन और अन्य जरुरी संसाधनों की कमी ना हो।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews