डेढ़ साल बाद अनलॉक हुआ तुलसी पार्क पर छाई खरपतवार, नगर पालिका ने नहीं ली सुध

डेढ़ साल बाद अनलॉक हुआ तुलसी पार्क पर छाई खरपतवार, नगर पालिका ने नहीं ली सुध

अशोकनगर, हितेंद्र बुधौलिया। करीब डेढ़ साल पहले कोरोना महामारी के दौरान बंद की गई सेवाओं में सार्वजनिक पार्क भी शामिल थे। वहीं अनलॉक होते ही धीरे-धीरे दूसरी सुविधाएं तो खोल दी गई, मगर अशोकनगर का तुलसी पार्क डेढ़ साल से बंद था जिसपर अब कलेक्टर आर. उमामहेश्वरी ने कुछ दिन पहले 1 अक्टूबर से तुलसी पार्क को खोलने की घोषणा की थी। इसके कारण सुबह घूमने वाले लोगों सहित योग व्यायाम करने वाले लोगों को बड़ी खुशी हुई थी कि शहर का एकमात्र पाक लंबे समय के बाद आज से खुल रहा है।

ये भी पढ़ें- MP News : NH-92 पर भीषण सड़क हादसा, 7 की दर्दनाक मौत, मची चीख-पुकार

वहीं आज जब लोग यहां पहुंचे तो उन्हें बड़ी मायूसी हुई क्योंकि यहां बड़ी खरपतवार वाली घास उग चुकी है, जिसे पार्क खुलने से पहले नगर पालिका ने नहीं काटा। पार्क पहुंचे लोगों का कहना है कि कलेक्टर के आदेश के बाद पार्क की साफ-सफाई के लिये नगरपालिका को पर्याप्त समय मिला था मगर नपा प्रबंधन ने इस में रुचि नहीं दिखाई। वहीं पूरे शहर में सिर्फ तुलसी पार्क में ही हरी घास के खुले मैदान थे जहाँ लोग इत्मीनान से बैठ कर सुबह सैर सपाटे का मजा लेते थे। पार्क में आये लोग इस बात से खुश है कि पार्क खुल गया लेकिन ज्यादातर लोग यहां की खराब व्यवस्थाओं से नाखुश दिखे। लोगो का कहना है कि खरपतवार से कीड़े एवं अन्य परेशानियों का डर है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews