कृषि विभाग के अधिकारी से मारपीट करने वालों के शस्त्र लाइसेंस होंगे निरस्त-अशोकनगर एसडीएम

कृषि विभाग के अधिकारी से मारपीट करने वालों के शस्त्र लाइसेंस होंगे निरस्त-अशोकनगर एसडीएम

अशोकनगर, हितेंद्र बुधौलिया। अशोकनगर (Ashoknagar) में बीते 25 अक्टूबर को सरकारी खाद विक्रय केंद्र पर कृषि विभाग के एसएडीओ मुकेश सिंह रघुवंशी के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। इस मामले में तीन कांग्रेसियों, दो किसानों सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली थाने में शासकीय कार्य में बाधा डालने एवं लोगों को भड़काने के मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। प्रशासन लॉ एंड ऑर्डर (Law & Order) खराब करने वाले लोगों पर नकेल कसने के लिए और कड़ा कदम उठाने जा रहा है।

यह भी पढ़ें…Road Accident : तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवारों को मारी टक्कर, 1 की मौत, एक घायल

अशोकनगर एसडीएम (Ashoknagar SDM) रवि मालवी ने बताया इस पूरे प्रकरण में जिन जिन लोगों ने उपद्रव किया एवं इस प्रकरण में जो लोग शामिल है, उनकी वीडियो प्रशासन के पास है। उन सब को चिन्हित किया जा रहा है। इसके लिये देहात थाने एवं सिटी कोतवाली को पत्र लिखा जा रहा है। साथ ही इनमें से अगर किसी के पास शस्त्र लाइसेंस है, तो उन्हें निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। जिसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों से निर्देश प्राप्त हो गए है साथ ही इस कार्रवाई के प्रस्ताव भी बनाए जा रहे हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews