Ashoknagar News -बिना अनुमति के कर दी मंडल कार्यकारिणी घोषित, BJP अध्यक्ष को नोटिस

Ashoknagar

अशोकनगर, हितेन्द्र बुधौलिया। MP उपचुनाव (By-election) के बाद और नगरीय निकाय चुनाव (Urban Body Elections) से पहले बीजेपी (BJP) पार्टी लाइन से हटकर काम करने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। ताजा मामला अशोकनगर (Ashoknagar) से सामने आया है , जहां भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष उमेश रघुवंशी  ने अपनी ही पार्टी के चंदेरी के मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह सेंगर पर कार्रवाई करते हुए हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इतना ही नही संतुष्ट जवाब ना मिलने पर निष्कासन की कार्रवाई की बात कही गई है।

खबर है कि यह नोटिस बिना जिला अध्यक्ष की अनुमति के मंडल की कार्यकारिणी घोषित करने और सोशल मीडिया पर पार्टी के विरुद्ध अनावश्यक टिप्पणियों से नाराज होकर जारी किया गया है।इतना ही नही  इस पूरी कार्रवाई को लेकर अध्यक्ष ने वरिष्ठ नेतृत्व को भी अवगत कराया है।इस कार्रवाई के बाद जिले में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष उमेश रघुवंशी (Ashoknagar District President Umesh Raghuvanshi) ने आज शनिवार को चंदेरी मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह सेंगर (Chanderi Mandal President Raghavendra Singh Sengar) को  नोटिस (Notice) जारी किया है, जिसमें लिखा गया है कि 11 दिसंबर को उनके द्वारा मंडल की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है, जबकि जिला अध्यक्ष ने ऐसा करने के लिए मना किया था।

जिला अध्यक्ष के आदेश की अवहेलना एवं सोशल मीडिया (Social Media) पर पार्टी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी से नाराज होकर भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश रघुवंशी ने यह कार्रवाई की है। नोटिस में उनसे स्पष्टीकरण मांगते हुए लिखा गया है कि क्यों न उनके खिलाफ निष्कासन (Expulsion) की कार्रवाई कर दी जाए। साथ ही इस पूरी कार्रवाई को लेकर वरिष्ठ नेतृत्व को भी अवगत कराया गया है।

Ashoknagar

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews