विदिशा में ऑटो चालक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

mp news

विदिशा, डेस्क रिपोर्ट। विदिशा (Vidisha) के मोहनगिरी इलाके से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आत्महत्या करने वाला यह युवक ऑटो चलाता है और अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है।

37 वर्षीय अर्जुन साहू ने यह कदम क्यों उठाया है इसके बारे में किसी को भी जानकारी नहीं है। घटना के बाद परिवार के लोग सदमे में है और कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शुरुआती जांच पड़ताल की तो यहां से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आत्महत्या का घातक कदम युवक ने क्यों उठाया ये अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

Must Read- बेटे को ब्रेस्टफीडिंग करवाते हुए Sonam Kapoor ने करवाया मेकअप, वायरल हुआ वीडियो

युवक की फांसी लगा लेने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे नीचे उतार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। मर्ग कायम कर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी आशुतोष सिंह का कहना है कि ऑटो चालक ने आत्महत्या का कदम क्यों उठाया है यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है मामले की जांच की जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews