ठाठ बाट से निकली बाबा महाकाल की पहली सवारी, भक्तों का उमड़ा सैलाब, देखें Video

mahakal

Mahakal Savari : सावन के पहले सोमवार पर आज शाम 4:00 बजे ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Jyotirling) से दूल्हे की तरह सज सवरकर महाकाल बाबा (Mahakal Mandir) नगर भ्रमण के लिए निकल चुके हैं। उनकी सवारी देखने के लिए हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई है। शाही ठाठ बाट के साथ महाकाल बाबा भक्तों के बीच पहुंचे। जिसकी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

mahakal

आपको बता दें चांदी की पालकी में सवार होकर भगवान महाकाल भक्तों को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण पर निकले हैं। उनकी इस सवारी में कलेक्टर आशीष सिंह भी शामिल हुए। परंपरा के मुताबिक उन्होंने सभा मंडप में भगवान का पूजन किया, उसके बाद बाबा नगर भ्रमण के लिए निकले।

Must Read : Mahamrityunjay Mantra का जाप करते वक्त इन नियमों का रखें ध्यान, रोगों से मिलेगी मुक्ति

भगवान की सवारी निकलने से पहले मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र बल द्वारा भोलेनाथ को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके बाद शिप्रा के तट पर उनकी सवारी ले जाई गई। जानकारी के मुताबिक आज सावन के पहले सोमवार में उज्जैन के महाकाल मंदिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है, यहां दर्शन करने के लिए हजारों भक्त आए हैं।

अभी सवारी कोटमोहल्ला, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट जाएगी। यहां भगवान की पूजा होगी और उनका जलाभिषेक किया जाएगा। उसके बाद सवारी रामानुजकोट, कार्तिकचौक, जगदीश मंदिर, ढाबारोड, टंकी चौराहा, छत्रीचौक होते हुए गोपाल मंदिर जाएगी। यहां गोपाल मंदिर में बाबा का पूजन होगा उसके बाद सवारी पटनी बाजार, गुदरी चौराहा होते हुए शाम पुन: महाकाल मंदिर लौटेगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews