मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम में फिर हादसा, दीवार गिरने से 1 की मौत, 10 घायल

3 जुलाई को बागेश्वर धाम में हादसा हुआ था जिसके चलते एक श्रद्धालु की मौत हो गई थी। अब एक बार फिर हादसा हुआ है जिसमें 10 लोग घायल हुए हैं और एक की मौत हुई है।
Bageshwar Dham

मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां प्रसिद्ध बागेश्वर धाम के श्रद्धालु एक बार फिर हादसे का शिकार हो गए हैं। इस जगह से लोगों की गहरी आस्था जुडी हुई है और यहां हर समय भारी भीड़ देखने को मिलती है। अब आ रही खबरों के मुताबिक इस हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई है और 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बागेश्वर धाम से कुछ ही दूरी पर ये हादसा हुआ है। यहां पर भारी बारिश की वजह से लोग एक ढाबे के नीचे रुके हुए थे। ढाबे की दीवार बारिश सहन नहीं कर पाई और श्रद्धालु इसकी चपेट में आ गए।

अस्पताल में भर्ती घायल (Bageshwar Dham)

जानकारी के मुताबिक जितने भी लोग इस हादसे में घायल है उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है।। इस मामले में छतरपुर के चीफ मेडिकल एंड हेल्थ ऑफिसर आरपी गुप्ता ने जानकारी दी है कि अस्पताल में एक शव आया है और 10 घायलों को लाया गया है। हादसे में जितने भी लोग प्रभावित हुए थे उन्हें मलबे से निकाल लिया गया है।

मृतक की हुई पहचान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक की जानकारी आ रही है कि छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में होमस्टे की दीवार गिरने की वजह से मिर्जापुर की रहने वाली 40 वर्षीय अनीता देवी की मौत हुई है। उनके साथ मौजूद अन्य श्रद्धालु भी दीवार के नीचे दबकर घायल हो गए।

पहले भी हो चुका है हादसा

बता दें कि पहली बार नहीं है जब बागेश्वर धाम में इस तरह की घटना देखने को मिली है। 3 जुलाई को भी यहां अचानक टीन शेड गिर गया था। इसकी वजह से 50 वर्षीय एक श्रद्धालु की मौत हो गई थी। इस व्यक्ति की पहचान श्यामलाल कौशल के रूप में की गई थी जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। बागेश्वर धाम में आरती के समय यह हादसा हुआ था।

[dgv_vimeo_video id=”1099548072″]

बागेश्वर बाबा की अपील

बता दें कि 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा है इसकी वजह से बागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं के भीड़ बढ़ गई है। दूसरी तरफ मध्य प्रदेश में तेज बारिश की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ऐसे में बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री श्रद्धालुओं से धाम ना आने और घर पर ही गुरु पूर्णिमा बनाने की अपील की है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews