मार्च में कन्या विवाह सम्मेलन करवाएंगे धीरेंद्र शास्त्री, गृहस्थी के सामान के साथ दी जाएगी मोटरसाइकिल

Bageshwar Dham, Dhirendra Shastri

Dhirendra Krishna Shastri

Bageshwar Dham : छतरपुर के बागेश्वर धाम के प्रसिद्ध महंत धीरेंद्र शास्त्री अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। दूर-दूर से भक्त उनकी कथा सुनने के लिए बागेश्वर धाम पहुंचते हैं। अभी धीरेंद्र शास्त्री नए साल के मार्च महीने में कथा का आयोजन करने जा रहे हैं। भागवत कथा के साथ ही वह कन्या विवाह सम्मलेन भी आयोजित करवा रहे हैं जिसकी तैयारियां अभी से ही शुरू कर दी गई है।

रविवार के दिन ही धीरेंद्र शास्त्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी जिसमें उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं की है। इन्हीं में से एक है कन्या विवाह सम्मलेन में दूल्हा दुल्हन को गृहस्थी के सामान के साथ मोटरसाइकिल दिया जाना। चलिए जानते हैं अन्य क्या घोषणाएं धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री द्वारा बीते दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई।

जानें क्या कहा बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने?

सबसे पहले बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने की खुशी जाहिर की। उन्हें अयोध्या के राम मंदिर में शामिल होने का आमंत्रण मिला है। ऐसे में उन्होंने कहा कि अगर उन्हें ये पत्र नहीं भी मिलता तो भी वह अयोध्या जाते। फिर चाहें कार्यक्रम स्थल पर उन्हें घुसने नहीं मिलता तो वह सरयू नदी में डुबकी लगाकर आ जाते।

उन्होंने कन्या विवाह सम्मलेन को लेकर बात करते हुए कहा कि वह मार्च के महीने में सम्मलेन करवा रहे हैं। इस सम्मलेन में जो भी जोड़े शामिल होंगे उन्हें गृहस्थी के सामान के साथ मोटरसाइकिल उपहार में दी जाएगी। ताकि आने वाली जिंदगी में उन्हें किसी भी तरह की कोई समस्याओं का सामना ना करना पड़े।

इसके अलावा उन्होंने पीएम मोदी के आबू धाबी जाने और वहां के विशाल मंदिर के उद्घाटन की ख़ुशी भी जाहिर की है। साथ ही अपनी शादी की अटकलों पर उन्होंने कहा कि कुछ वीडियो आए जो सनातन धर्म का उल्लंघन कर रहे हैं। उन वीडियो में लोग उन पर शादी का दबाव डाल रहे हैं जो गलत है। वह माता पिता की मर्जी से शादी करेंगे। उनकी शादी की सभी अटकलें गलत है वह अभी शादी नहीं कर रहे हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews