CM Shivraj ने किया पीएम स्वनिधि योजना में हितग्राहियों को ऋण वितरण, की ये बड़ी घोषणा

CM Shivraj ने किया पीएम स्वनिधि योजना में हितग्राहियों को ऋण वितरण, की ये बड़ी घोषणा

बालाघाट, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने शनिवार को बालाघाट में पीएम स्वनिधि योजना (PM Swanidhi Yojna) के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 50 हजार हितग्राहियों को ऋण राशि वितरित की और उनसे संवाद किया। इसी के साथ उन्होने लाभ वितरण एवं संवाद कार्यक्रम में मंत्रियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ 158.56 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

राष्ट्रपति ने किया रामायण कॉनक्लेव का उद्घाटन, कहा- ‘अयोध्या तो वहीं है, जहां राम हैं’

सीएम शिवराज ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत प्रतीकात्मक रूप से हितग्राहियों को ब्याज मुक्त ऋण की राशि और अन्य योजनाओं का लाभ सौंपा। इस अवसर पर उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी का लक्ष्य है कि समाज के हर वर्ग का कल्याण हो और इसके लिए वो हर तरह से जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि “मैं एक बार उन सभी 50 हजार बहनों-भाइयों को बधाई देता हूँ, जिनके खाते में यह राशि पहुंची है। उनका काम धंधा अच्छा चले। बाकी ये न समझें कि हमारा नंबर नहीं आएगा। धीरे-धीरे सबका नंबर आएगा। आपके जीवन में विकास का प्रकाश आए। आप सुखी रहें, निरोग रहें।” मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें यह बताते हुए खुशी है कि पीएम स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश नंबर एक पर है। लगभग 3.5 लाख लोगों को यह ऋण दिला चुके हैं और आगे भी ये प्रयास जारी रहेगा। सरकार सबसे पहले उनकी है, जो सबसे गरीब हैं और स्ट्रीट वेंडर भी इसी श्रेणी में आते हैं। कोरोना के कारण स्वसहायता समूह की बहनों के खाते में राशि वितरण का सिलसिला थम गया था। हम उसे फिर से शुरू कर रहे हैं।

जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा मानना है कि विकास का प्रकाश गांव और गरीब तक भी पहुंचना चाहिए। अगर उन तक विकास का प्रकाश नहीं पहुंचा तो विकास बेमानी हो जाता है। सबका साथ-सबका विकास। इसलिए 15 अगस्त को मैंने घोषणा की कि प्रदेश में जितनी संख्या गरीबों की है, बजट का उतना हिस्सा उनके कल्याण पर खर्च किया जाएगा। इसी के साथ सीएम ने घोषणा की कि 18 सितंबर को 5 लाख महिलाओं को को उज्ज्वला योजना का लाभ दिया जायेगा। उन्होने कहा कि सबकी भलाई और सबका कल्याण ही हमारे जीवन का लक्ष्य है। इसलिए इन स्ट्रीट वेंडर्स के खातों में एक साथ अलग-अलग स्थानों से ये पैसे डाले हैं। उन्होने कहा कि मेरी बहनों को ये भी बताना चाहता हूँ 18 तारीख को 5 लाख बहनों को उज्ज्वला रसोई गैस कनेक्शन मध्य प्रदेश में दिए जाएंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews