Barwaha News : पुलिस ने जुआ खेलते हुए 13 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Barwaha News : पुलिस ने जुआ खेलते हुए 13 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बड़वाह, बाबुलाल सारंग। बड़वाह पुलिस (Barwaha Police) ने जुआं खेलते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वही आरोपियों के पास से पुलिस ने 32 हजार 450 रूपए नकदी एवं ताश की दो गड्डियां जब्त की है।

यह भी पढ़ें…Cyber Crime: अनजान नंबर का वीडियो कॉल रिसीव ना करें, हो सकते हैं ब्लैकमेलिंग का शिकार

मुखबिर की सूचना पर कस्तूरबा मार्ग शर्मा भवन के पास गली में कुछ लोग रूपयों का दांव लगाकर ताश के पत्तों से जुआं खेल रहे है। बड़वाह थाना प्रभारी संजय द्विवेदी ने पुलिस टीम का गठन कर टीम को मुखबीर के बताए हुए स्थान पर रवाना किया। मौके स्थल पर पहुंची टीम ने जुआं खेलते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें बड़वाह के नरेश पिता हरविंदर शर्मा, राकेश पिता सुखराम वर्मा, विरेंद्र पिता अश्विन भैरवे, सलमान पिता रमजान खान, सद्दाम पिता गफ्फार खान, करण पिता केदार भोईले, नितिन पिता राजू, लईक पिता मजीद खान, अमन खान पिता शरीफ खान, गोविंद पिता अश्विन भैरवे, धर्मेंद्र पिता रमेशचंद्र चौहान व अरबाज पिता अरमान खान तथा ग्राम मोरटक्का थाना मांधाता अनिल पिता जगदीश पाल शामिल है। इन आरोपियों के पास से 32 हजार 450 रूपए नकदी एवं ताश की दो गड्डियां जब्त की। आरोपियों गिरफ्तार कर थाना बडवाह में अपराध क्रमांक 157/21 धारा 13 जुआ एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। कार्यवाही में थाना प्रभारी द्विवेदी सहित उप निरीक्षक मिथुन चौहान, आर गंभीर, अजय, सूर्या, प्रवीण एवं कैलाश का विशेष योगदान रहा।

यह भी पढ़ें…Morena News : पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews