Badwani News: रेतमाफिया ने बरसाईं गोलियां, की मारपीट, गुजरात से है लिंक

badwani, firing

बड़वानी, हेमंत नागझिरिया। रविवार देर शाम अंजड थाना क्षेत्र के ग्राम मंडवाडा एवं फत्यापुर के बीच निमाड ढाबे पर कथितरूप से रेत कंपनी (sand company) के कर्मचारियों के द्वारा 4 से 5 राउण्ड फायर करने की घटना सामने आई। इसमें टोकन( रायल्टी) लेकर ट्रेक्टर  में काली रेत (illegal sand) ले जा रहे ट्रेक्टर को रोकने पर विवाद खड़ा हो गया। जिसके बाद मौके पर अपने चार पहिया वाहन में बंदूक (guns) लेकर बैठे 5 से 6 कर्मचारियों ने पहले ट्रैक्टरों को रोका जिसमें मंडवाडा निवासी बलराम पिता मोहन धनगर 28 को रोककर मारपीट (beating) की साथ ही कथितरूप से 4 से 5 बार फायरिंग (firing) भी हुई। यह घटना मौके पर उपस्थित लगभग 20 ग्रामीणों की मौजूदगी में हुई। वहीं यह विवाद देर शाम थाने पहुंचा।

अंजड थाने पर पहुंचकर बलराम धनगर ने एफआईआर दर्ज करने का आवेदन दिया। जिसमें बताया गया कि रेत कंपनी का कर्मचारी अमन गनमैन बताया जा रहा है, वहीं सुनिल एवं शार्दूल का नाम भी सामने आ रहा है।

यह भी पढ़ें… Minister incharge : अब खत्म होगा इंतजार, मंत्रियों को मिलेंगे जिलों के प्रभार

पुलिस ने आवेदक का सिविल अस्पताल अंजड में मेडीकल करवाया जहां उपचार के दौरान उसके सिर में टांके लगे। बलराम धनगर ने पत्रकारों को बताया कि थाने में उनके ड्रायवर प्रकाश मुजाल्दे को रेत कर्मचारियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।उन्होंने घटना की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर भी की हैं। खबर है कि गोली चलाने वाले जय अम्बे रेत सप्लायर गुजरात के लोग हैं।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews