Ranbir Alia के महाकाल मंदिर पहुंचने से पहले विरोध में उतरा बजरंग दल, पुलिस ने की पिटाई

Ranbir Alia के महाकाल मंदिर पहुंचने से पहले विरोध में उतरा बजरंग दल, पुलिस ने की पिटाई

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड (Bollywood) के जाने माने कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आज उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने के लिए आए है। इससे पहले इस कपल को इंदौर के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। यहां दोनों ने फोटो खिचवाए और उसके बाद उज्जैन के लिए कार से महाकाल मंदिर दर्शन के लिए गए। इसी बीच की एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

ujjain

बताया जा रहा है कि इस कपल के इंदौर एयरपोर्ट पहुंचते ही उज्जैन में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। दरअसल, एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर आज उज्जैन में अपने फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन के लिए आए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।

Must Read : Top MBA Colleges : ये है मध्यप्रदेश के टॉप MBA कॉलेज, जानें प्लेसमेंट और फीस डिटेल्स

जैसा कि आप सभी जानते है फिल्म ब्रह्मास्त्र को बॉय कोट करने की मांग लगातार उठ रही है। लेकिन इसी बीच ये कपल अपनी फिल्म की सफलता के लिए महाकाल बाबा से आशीर्वाद लेने के लिए उज्जैन आ गए। ऐसे में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस ने सभी की जमकार पिटाई की।

इतना ही नहीं आज आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के उज्जैन आने पर कार्यकर्ता हाथों में काले झंडे व तख्तियां लेकर विरोध करने के लिए महाकाल मंदिर तक पहुंच गए थे। जिसके बाद पुलिस के दल ने पूरा हंगामा संभाला और कार्यकर्ताओ की पिटाई की। वहीं बॉलीवुड कपल ने अच्छे से दर्शन किया। अब वह वापस से मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews