दशहरे आने से पहले ही टूट गई मंदसौर के जमाई ‘दशानन’ की प्रतिमा, देखें फोटो

Dussehra 2023

मंदसौर, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के मंदसौर (Mandsaur) के खानपुरा में स्थित रावण की प्रतिमा काफी ज्यादा बड़ी है। दशहरा आने से पहले ही इस प्रतिमा का सर नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि खानपुरा में बनी रावण की इस प्रतिमा के परिसर में आसपास काफी ज्यादा झाड़ियां उगी हुई है। ऐसे में इस प्रतिमा को सही करने के लिए नगर निगम भी दशहरा आने के 2 दिन पहले ही जागता है उससे पहले इस प्रतिमा को कोई देखता तक नहीं। इस प्रतिमा का ध्यान ना देने की वजह से ये क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी तस्वीर भी सामने आई है।

Must read : Indore: दृष्टिहीन छात्र की मेहनत लाई रंग, माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने ऑफर की जॉब

आपको बता दे, खानपुरा में रावण की 10 सिर वाली प्रतिमा बनी हुई है। लेकिन इस प्रतिमा की देख रेख नहीं करने की वजह से ये ख़राब हो रही है। जानकारी के मुताबिक, कुछ दिनों से आ रही तेज बारिश की वजह से इस प्रतिमा को काफी नुकसान पहुंचा है। इतना ही नहीं इस प्रतिमा का सर भी टूट कर नीचे गिर गया। ये हादसा भी दशहरा आने से पहले ही हो गया। क्योंकि इस प्रतिमा को लेकर नपा ने अब तक कोई सुध नहीं ली वो सिर्फ त्यौहार आने के दो से तीन दिन पहले ही जागती है। नपा दशहरा त्यौहार के दो तीन दिन पहले ही प्रतिमा की मरम्मत और रंग-रोगन व परिसर की साफ-सफाई करती है।

पहले भी इस वजह से टूटी थी प्रतिमा –

बताया जा रहा है कि बिजली गिरने की वजह से पहले भी ये प्रतिमा टूट कर गिर गई थी। इस प्रतिमा को लेकर एक इतिहास है। दरअसल, नामदेव समाज के स्वामित्व वाली रावण प्रतिमा का इतिहास बेहद पुराना है। 80 साल पहले से खानपुरा में रावण की सीमेंट से ये प्रतिमा बनाई गई थी। जो बिजली गिरने से टूट गई थी। उसके बाद फिर से ढाई लाख रुपये की लागत से इसको बनाया गया। लेकिन एक बार फिर ये टूट गई।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews