Taste Of Satna: MBA ग्रेजुएट के इंदौरी पोहों ने मचाया धमाल, सिर्फ 15 रुपए में मिलता है बेहतरीन स्वाद

Taste Of Satna

Taste Of Satna MP: घूमने फिरने के लिहाज से भारत एक बहुत ही खूबसूरत जगह है जहां एक से बढ़कर एक पर्यटन स्थल मौजूद हैं। बात चाहे धार्मिक स्थलों की करी जाए या फिर ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थलों की यहां वह हर स्थान मौजूद है जो पर्यटकों को अपनी और आकर्षित कर सकता है।

भारत जितना अपने पर्यटक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है ये उतना ही अपने स्वाद के लिए भी पहचाना जाता है। बात चाहे मध्य प्रदेश के नमकीन की हो या फिर राजस्थान की दाल बाटी की सभी देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के प्रसिद्ध है। एमपी तो खास तौर से अपने मालवी और निमाड़ी व्यंजनों के लिए पहचाना जाता है। सतना मध्य प्रदेश का एक चर्चित शहर है और आज हम आपको यहां के बेहतरीन स्वाद से रूबरू करवाते हैं।

Taste Of Satna

लाजवाब है Taste Of Satna

सतना में इन दिनों इंदौरी पोहे का स्वाद धूम मचा रहा है। यहां के रहने वाले रमेश पढ़ाई के लिए इंदौर में रहा करते थे और उसी दौरान यहां के स्वादिष्ट पोहे का स्वाद उनकी जुबान पर चढ़ गया। जब भी वो अपने घर जाते तो पोहा बनाकर जरूर खाते। इंदौर में उनकी मुलाकात एक परिचित से हुई और उन्होंने इंदौरी स्वाद के पोहे बनाना भी सीख लिया।

Taste Of Satna

ऐसे हुई शुरुआत

अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद रमेश ने कई निजी कंपनियों में काम किया लेकिन उस से हो रही कमाई से उनका गुजारा नहीं हो पा रहा था और आखिरकार जब वह सतना पहुंचे तो उन्होंने यहां के अस्पताल चौक पर ठेला लगाकर इंदोरी पोहा के नाम से ही बेचना शुरू कर दिया और उनका लाजवाब स्वाद लोगों को यहां खींच लाया।

Taste Of Satna

एक साल पहले उन्होंने एक ठेले से इंदौरी पोहा बेचना शुरू किया था पर अब शहर भर में उनके तीन ठेले लगते हैं। हर कोई उनके बेहतरीन स्वाद का आनंद लेने के लिए यहां पर पहुंचता है और सुबह सुबह यहां नाश्ता करने वाले लोगों की भीड़ लग जाती है। खास बात यह है कि यहां पर सिर्फ 15 रुपए में बेहतरीन इंदौरी स्वाद का पोहा मिलता है।

रोजाना बिकती है 600 प्लेट

दुकान चलाने वाले रमेश ने एमबीए कर रखा है और उनका कहना है कि 10 वर्ष पहले उन्होंने इंदौर से अपनी पढ़ाई की थी और उस समय वहां पर रोजाना पोहा खाते थे और उन्हें यह बहुत पसंद था। एक परिचित से उन्होंने इसे बनाना भी सीख लिया। निजी कंपनी में काम करने पर जब उन्हें संतुष्टि नहीं मिली तो वह आकर वह पोहा बेचने लगे। शुरुआत में वह 30 से 40 प्लेट बेच दिया करते थे लेकिन अब शहर में उनके तीन ठेले हैं जिनसे प्रतिदिन 600 प्लेट पोहा आराम से बिक जाता है।

Taste Of Satna

लोगों को भाया इंदौरी पोहा

यहां पर रोजाना सुबह नाश्ते के रूप पोहे खाने वालों की भीड़ लग जाती ही। यहां आने वाले कुछ लोगों का कहना है कि वह पहले इंदौर में रह चुके हैं और उन्हें वहां के पोहे का स्वाद बहुत पसंद है लेकिन अब रमेश के ठेले पर हुबहू ये स्वाद मिल रहा है और यह देख कर वह बहुत खुश है।

लोग ले जाते हैं पार्सल

रमेश की दुकान पर जितने लोग पहुंचते हैं तारीफ करें बिना खुद को नहीं रोक पाते है। यहां लोग पोहे का स्वाद तो लेते ही है साथ में पार्सल करवा कर अपने घर वालों के लिए भी ले जाते हैं। धीरे-धीरे पोहा की डिमांड बढ़ती जा रही है पहले जहां 4 से 5 किलो की खपत थी वह 22 से 25 किलो पर पहुंच चुकी है।

Taste Of Satna

अगर आप भी मध्य प्रदेश के निवासी हैं और सतना के रहने वाले हैं और आपने अब तक रमेश के इंदौरी पोहा का स्वाद नहीं चखा है तो एक बार आपको यह बेहतरीन स्वाद जरूर चखना चाहिए। जब आप इन पोहों का स्वाद चखेंगे तो आपको अनायास ही इंदौर की याद आ जाएगी।

अगर आप मध्यप्रदेश में नहीं रहते हैं और अगर छुट्टियों में एमपी टूरिज्म था प्लान बना रहे हैं और आपका निकालना सतना या इसके आस पास से होता है, तो आप को इन स्वादिष्ट पोहाें का स्वाद चखना चाहिए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews