Betul news : दूसरों का जीवन संवारने के लिये 250 युवाओं ने लिया अंगदान का संकल्प

Betul news : दूसरों का जीवन संवारने के लिये 250 युवाओं ने लिया अंगदान का संकल्प

बैतूल, वाजिद खान। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बैतूल जिले (Betul district) में रविवार को युवाओं ने सामूहिक रूप से अंगदान का संकल्प लिया और लगभग 250 से ज्यादा युवाओं ने अंगदान (Organ donation) की सहमति देते हुए फार्म भरा। अंगदान संकल्प शिविर का आयोजन स्प्रेडिंग स्माइल ग्रुप ने किया है। ये आयोजन ग्रुप के संस्थापक के जन्मदिन के उपलक्ष में किया गया है।

ये भी पढ़ें- मूवी थिएटर में युवती से छेड़छाड़ करने पर मनचले की जमकर पिटाई , देखें Viral Video

बैतूल में युवाओं के स्प्रेडिंग स्माइल ग्रुप नाम की एक संस्था है जो जरूरतमंदो की मदद करने के लिये बनाई गई है। इस संस्था से बड़ी संख्या में युवा जुड़े है। इस ग्रुप के संस्थापक अक्षय तातेड़ का 8 नबम्बर को जन्मदिन है और इसी उपलब्ध में संस्था ने रविवार को अंगदान संकल्प शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में युवाओं के साथ-साथ महिलाओ ने भी अंगदान संकल्प में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉक्टर अरुण जयसिंहपुर का कहना है कि ये बैतूल में इतनी संख्या में सामूहिक रुप से अंगदान संकल्प लेने का पहला कार्यक्रम है। लगभग ढाई सौ युवा और महिलाओं ने अंगदान की सहमति देते हुए फॉर्म भरा है इसके अलावा दो लोगों ने अपनी देहदान की भी सहमति दी है।

[dgv_vimeo_video id=”643173493″]

इस आयोजन में लोगों ने कहा कि मरने के बाद हमारे अंग किसी और के काम आए, हमारी आंखों से कोई और दुनिया देख सके, इसी संकल्प को लेकर बैतूल के युवाओं ने फार्म भर कर अपनी मौत के बाद अंग दान की सहमति दी है। दरअसल ऐसे कई लोग होते है जिनकी किडनी ,लिवर ,हार्ट या आंखे खराब हो जाती है और वे जिंदगी से निराश हो जाते है ऐसे में अगर उन्हें किसी और के अंग मिल जाते है तो वे खुशी-खुशी अपना जीवन व्यतीत कर सकते हैं। सरकार ने मरणोपरांत अंगदान और देहदान के लिए लोगों को जागरूक करने का अभियान भी चलाया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews