Bharat Gaurav Train : इंदौर होकर विभिन्न ज्योतिर्लिंग और इन जगहों के लिए दौड़ेगी भारत गौरव ट्रेन, जबलपुर से होगी शुरू

Bharat Gaurav Train

Bharat Gaurav Train : इंडियन रेलवे द्वारा पर्यटकों के लिए एक नई ट्रेन की शुरुआत की जा रही है। यह ट्रेन जबलपुर से शुरू होकर विभिन्न ज्योतिर्लिंग द्वारका और स्टैचू ऑफ यूनिटी के लिए दौड़ती नजर आएगी। जानकारी सामने आई है कि इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन द्वारा इस ट्रेन की शुरुआत की जा रही है। इस ट्रैन का भारत गौरव पर्यटक ट्रेन है।

जानकारी के मुताबिक, 18 जुलाई के दिन जबलपुर से ये ट्रैन चलेगी जो नरसिंहपुर, इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, सुजालपुर, उज्जैन, देवास, इंदौर और रतलाम होते हुए डेस्टिनेशन पर पहुंचेगी। हर स्टेशन से यात्री ट्रेन में सवार हो सकेंगे। इस ट्रेन में 10 रात और 11 दिन की यात्रा यात्री कर सकेंगे। यात्रा में ट्रेन द्वारका, सोमनाथ, नासिक, शिरडी, औरंगाबाद, परली, परभणी, पुणे, केवडिया के दर्शन स्थलों का भ्रमण करवाएगी।

इस ट्रैन में प्रति व्यक्ति के लिए 19300 स्टैंडर्ड श्रेणी में 31500 रुपए लिए जाएंगे। आपको बता दे, जिस ट्रैन में यात्रियों को यात्रा करवाई जाएगी वो खास साज-सज्जा वाला एलएचबी रैक होगा। ऐसे में यात्रियों के लिए भोजन, सडक़ परिवहन, रहने की व्यवस्था, बीमा, ऑन बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग की सारी सुविधाएं आईआरसीटीसी द्वारा की जा रही है। इसकी पूरी जानकारी आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर दी गई है। इतना ही नहीं आप इंदौर के रेलवे स्टेशन से आईआरसीटीसी के ऑफिस से जानकारी लेकर बुकिंग करवा सकते हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews