पूर्व मंत्री का बड़ा आरोप: ऑक्सीजन, रेमडेसिवीर जनता से दूर लेकिन नेताओं,दलालों के पास हैं

पूर्व मंत्री का बड़ा आरोप: ऑक्सीजन, रेमडेसिवीर जनता से दूर लेकिन नेताओं,दलालों के पास हैं

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा ने (Anoop Mishra) गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि  रेमडेसिवीर इंजेक्शन (Remedesivir Injection) और ऑक्सीजन (Oxygen) आम आदमी की पहुँच से दूर है लेकिन नेताओं और दलालों के पास उपलब्ध हैं।  पूर्व स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री अनूप मिश्रा (Anoop Mishra) ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) से कहा कि अपने प्रदेश में सांसों का संघर्ष अतिदुखदायी स्थिति में पहुंच गया है रेमडेसीविर इंजेक्शन (Remedesivir Injection) , ऑक्सीजन की मारामारी, कालाबाज़ारी ने पूरी व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है आमआदमी की पहुंच से ये दूर हैं लेकिन दलालों, कुछ नेताओं के पास उपलब्ध हैं।

कोरोना से मध्यप्रदेश में बिगड़ते हालात के चलते अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं का धैर्य भी जवाब देने लगा है।  वे अपनी ही सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान से खुलकर सवाल करने लगे हैं। अपने कड़क स्वभाव और सही को सही, गलत को गलत कहने वाले  पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के भांजे अनूप मिश्रा (Anoop Mishra) ने एक बार फिर अपनी सरकार पर सवाल खड़े किये हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan)को ट्वीट कर लिखा कि “मुख्यमंत्री जी देश, अपने प्रदेश में सांसों का संघर्ष अतिदुखदायी स्थिति में पहुंच गया है रेमडेसीविर इंजेक्शन (Remedesivir Injection) , ऑक्सीजन (Oxygen) की मारामारी, कालाबाज़ारी ने पूरी व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है आमआदमी की पहुंच से ये दूर हैं लेकिन दलालों, कुछ नेताओं के पास उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़ें – मंत्री की सिफारिश पर जुड़ा सूची में नाम, अस्पताल को मिलने से पहले ही रेमडेसिवीर गायब?

पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा (Anoop Mishra) ने ट्वीट किया “माननीय मुख्यमंत्री जी, आपके स्तर पर माईक्रोप्लानिंग कर हर 4 घंटे का राज्यभर का फ़ीडबैक आने से रेमडेसिवीर, ऑक्सीजन और बिस्तर की उपलब्धता सुनिश्चित हो जाए तो काल के गाल से अपने प्रदेशवाशियों को बचाया जा सकता है।

पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रदेश के नाम सन्देश पर टिप्पणी करते हुए ट्वीट किया ” माननीय यह समय कोशिश करने या क्षमा मांगने का नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर लोगों को समय से उपचार मिल सके इस पर ध्यान देने तथा ज़रुरतमंदों को रेमडेसिवीर व ऑक्सीजन की आपूर्ति को सुनिश्चित करने का है ऐसा न हो कि क्षमायाचना के दौर के बीच कई अमूल्य जिंदगियाँ हमारे बीच न रहें।”

कांग्रेस विधायक ने भी कसा तंज

इंदौर से कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज़ कसा है। संजय शुक्ला ने ट्वीट किया मुख्यमंत्री जी आपके सपनो का शहर इंदौर को 2 दिन से एक भी इन्जेक्शन नही मिला। आपसे विनती है इंदौर भी मध्यप्रदेश का अंग है एक बार आइये।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews