
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने आज रविवार को ग्वालियर में झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई (Rani Laxmi Bai) को नमन कर चौंका दिया। उन्होंने रानी को पुष्पांजलि अर्पित की और कुछ देर रूककर वहां से निकल गए।
रानी लक्ष्मीबाई के साथ गद्दारी के आरोपों को झेल रहे सिंधिया राजवंश के मुखिया ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज ऐसा कुछ कर दिखाया जो विरोधियों के मुंह पर ताले लगा देगा। ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर में स्वर्ण रेखा नाले पर एलिवेटेड रोड के निर्माण के निरीक्षण के दौरान रानी की समाधि पर पहुंचे। उनके साथ ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी थे।
लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

