MP News : मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाले आरोपी प्रवेश शुक्ला को मंगलवार देर रात पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं, मामले में सरकारी अमला आरोपी के घर जेसीबी लेकर पहुंचा है। इस दौरान मौके पर SDM नीलांबर मिश्रा, पटवारी और 70 से अधिक पुलिसकर्मी मौजूद रहें। जिसे देखकर मां और चाची बेहोश हो गई हैं। जिन्हें डॉक्टरों द्वारा इलाज करवाया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”842437640″]

4 सदस्यों की जांच समिति का गठन

[dgv_vimeo_video id=”842437521″]

वहीं, होश में आने के बाद मां ने रोते हुए अधिकारियों से कहा कि मेरे बेटे ने गलत काम किया है तो उसे सजा दें लेकिन मेरा घर नहीं गिराएं। बता दें कि इस मामले में सरकार द्वारा घटना की जांच के लिए 4 सदस्यों की जांच समिति बनाई गई थी। जिसमें रामलाल रौतेले को समिति अध्यक्ष बनाया गया है।

जानें पूरा मामला…

भाजपा विधायक केदारनाथ शुक्ला के प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वारयल हुआ। जिसमें आरोपी मानसिक रूप से विकलांग आदिवासी युवक पर पेशाब करते नजर आ रहा है। दरअसल, ये वीडियो सीधी के करोंदी गांव का है जो कि 6 दिन पुराना बताया जा रहा है। इसमें एक आदिवासी कोल युवक दशमत रावत (30) जमीन पर बैठा दिखाई दे रहा है और उसके मुंह पर प्रवेश शुक्ला पेशाब करते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। कहा जा रहा है कि उसने अपनी मजदूरी मांगी थी। जिसके बाद प्रवेश शुक्ला इतने गुस्से में आ गए कि उन्होंने ये हरकत कर डाली।

सीएम शिवराज ने दिए ये निर्देश

जिसके बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मच गया। जिस पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपराधी को कठोरतम दंड देने के निर्देश देते हुए कहा कि अपराधी को कड़ी-से-कड़ी सजा दी जाए। अपराधी की न कोई जाति, न धर्म और न कोई पार्टी होती है। अपराधी केवल अपराधी होता है। उन्होंने कहा कि आरोपी को ऐसी सजा दी जाएगी जो उदाहरण बने।

पूर्व CM ने की निंदा

इस मामले के बाद से ही प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इसकी घोर निंदा करते हुए कहा कि आदिवासी अत्याचार के मामले में मध्य प्रदेश पूरे में पहले नंबर पर है। बता दें कि इस घटना ने पूरे राज्य को शर्मशार कर दिया है। आगे उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि दोषी व्यक्ति को सख्त से सख्त सजा दी जाए और मध्यप्रदेश में आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार को समाप्त किया जाए।